28.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

NABARD Recruitment 2024: नाबार्ड में 10वीं पास युवाओं के लिए ऑफिस अटेंडेंट पदों पर भर्ती का एलान, 2 अक्टूबर से आवेदन होंगे शुरू

Must read

नाबार्ड की ओर से ग्रुप सी के तहत ऑफिस अटेंडेंट के 108 रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2024 तक पूर्ण की जा सकेगी। फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जा सकेगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

- Advertisement -
  1. नाबार्ड में ऑफिस अटेंडेंट पदों पर निकली भर्ती।
  2. 2 अक्टूबर से शुरू होगी एप्लीकेशन प्रॉसेस।

 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने के सुनहरा मौका है। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट में ग्रुप C के तहत ऑफिस अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अक्टूबर 2024 से शुरू की जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी। एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता एवं मापदंड की जांच अवश्य कर लें।

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/ मैट्रिक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। ऊपरी आयु में आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

More articles

Latest article