- Advertisement -

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की छत पर लगाएं ये चीजें, आसपास नहीं भटकेगी दरिद्रता

Must read

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का काफी महत्व माना गया है। यदि आप अपने घर व कार्यक्षेत्र में वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं तो इससे निश्चित रूप से आपको लाभ देखने को मिल सकता है। वास्तु शास्त्र में घर का हर एक हिस्सा महत्वपूर्ण माना गया है। ठीक इसी तरह घर की छत भी महत्वपूर्ण है जिसके लिए वास्तु नियमों का ध्यान रखा जाना जरूरी है।

- Advertisement -
  1. हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है वास्तु शास्त्र।
  2. वास्तु नियमों का ध्यान रखने से मिल सकते हैं कई लाभ।
  3. छत पर भी रखा जाना चाहिए वास्तु के नियमों का ध्यान।

ऐसा माना जाता है कि घर में वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखा जाता है, तो इससे घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। ऐसे में यदि आप वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने घर की छत पर इन चीजों को रखते हैं, तो इससे आपको सकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वास्तु के मुताबिक, घर की छत पर क्या चीजें लगाई जा सकती हैं।

वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, घर की छत पर त्रिशूल लगाने से व्यक्ति को काफी लाभ मिल सकते हैं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता। साथ ही ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा भी परिवार पर बनी रहती है। जिससे घर में सुख-शांति का माहौल बना रहती है।

More articles

Latest article