27.1 C
Raipur
Wednesday, February 25, 2026
- Advertisement -

AIIMS Delhi Recruitment 2024: एम्स दिल्ली ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकाली भर्ती, कल तक करें आवेदन

Must read

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों केा सलाह दी जाती है कि अप्लाई करने से पहले एजुकेशन क्वालिफिकेशन सहित पद से जुड़े अन्य नियमों को अच्छी तरह से पढ़ लें और उसके बाद ही आवेदन करें क्योंकि वैकेंसी से जुड़े नियमों और शर्तों का पालन नहीं करने वाले कैंडिडेट्स के एप्लीकेशन फॉर्म एक्सपेट ही नहीं किए जाएंगे। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

- Advertisement -
  1. 05 अक्टूबर है आवेदन की अंतिम तिथि
  2. aiims.edu पर जाकर करें आवेदन
  3. कुल 42 पदों पर होनी है नियुक्ति

 एम्स दिल्ली ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। संस्थान इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 42 पदों पर नियुक्तियां करने जा रहा है। इन पदों के लिए फिलहाल आवेदन की प्रक्रिया चल रही, जो कि कल 05 अक्टूबर, 2024 को समाप्त हो जाएगी। इसलिए, जो कैंडिडेट्स इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने के इच्छुक होने के साथ-साथ योग्य भी हैं, वे अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट https://aiims.edu पर जाकर नोटिफिकेशन देखना होगा।

More articles

Latest article