Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

September 8, 2026

Delhi Building Collapse Update: सत्या निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन, 10 सितंबर तक दिल्ली की सभी इमारतों की होगी जांच

September 8, 2026

CG News: छात्राओं ने स्कूल से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, इन मांगों को लेकर उठाई आवाज

September 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, September 8
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

क्या ‘सबसे बड़े IPO’ में करना चाहिए निवेश? भारी नुकसान करा चुके हैं DLF, रिलायंस पावर और पेटीएम

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 14, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

हुंडई के आईपीओ को देश का सबसे बड़ा आईपीओ कहकर प्रचारित किया जा रहा है। हुंडई फिलहाल दुनिया के तीसरी सबसे बड़े कार बाजार भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। इसने अगले कुछ साल के दौरान भारत में 32000 करोड़ के निवेश का प्लान भी बनाया है। लेकिन डीएलएफ लिमिटेड रिलायंस पावर पेटीएम जैसे सबसे बड़े आईपीओ के रिटर्न का रिकॉर्ड काफी खराब है।

  1. देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हुंडई ला रही 27,870 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा आईपीओ।
  2. अतीत में सबसे बड़े निर्गम के फेर में DLF, पेटीएम, रिलायंस पावर में कमाई गंवा चुके हैं निवेशक।

पिछले कुछ समय से निवेशकों के बीच हर इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) में पैसे लगाने का चलन बन गया। कई लोग लिस्टिंग गेन के चक्कर में फंडामेंटल तक एकदम दरकिनार कर देते हैं। लेकिन, आईपीओ के आकार के हिसाब से निवेश करने पर आपको घाटा उठाना पड़ सकता है। यह बात आम निवेशकों को निश्चित तौर पर समझने की जरूरत है।

मंगलवार को देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हुंडई मोटर इंडिया पहली बार शेयर बाजार में उतरने जा रही है और बाजार में एक बार फिर से सबसे बड़े आईपीओ का ढोल पीटा जा रहा है। हुंडई का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 15 अक्टूबर को खुलेगा। इस आईपीओ का साइज 27,870 करोड़ रुपये का हो सकता है।

बेशक हुंडई फिलहाल दुनिया के तीसरी सबसे बड़े कार बाजार भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। भारत को लेकर इसका प्लान भी लंबी अवधि का है। फिर भी यह बात याद रखनी चाहिए कि अतीत में डीएलएफ लिमिटेड, रिलायंस पावर, पेटीएम जैसी कंपनियों ने अपने-अपने आईपीओ की देश के सबसे बड़े आईपीओ के तौर पर मार्केटिंग की, लेकिन इनमें पैसे लगाने वाले निवेशकों को नुकसान ही हुआ।

06 02 2018 indian share market crash

रियल एस्टेट सेक्टर की मशहूर कंपनी डीएलएफ ने साल 2007 में अपने आईपीओ की सबसे बड़े इश्यू के तौर पर ब्रांडिंग की। इसके आईपीओ का आकार 9,187 करोड़ रुपये था। यह इश्यू तकरीबन साढ़े तीन गुणा ओवरसब्सक्राइब हुआ था, लेकिन खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित शेयरों के प्रति खास उत्साह नहीं दिखा था।

आईपीओ का मूल्य 525 रुपये प्रति शेयर तय किया गया। तकरीबन पांच वर्ष बाद कंपनी ने 600 रुपये प्रति शेयर की दर से बायबैक का फैसला किया। डीएलएफ ने साल 2008 में करीब 1200 रुपये का अपना ऑलटाइम हाई बनाया। लेकिन, 16 साल बीतने के बावजूद दोबारा कभी उस स्तर पर नहीं पहुंच पाई। फिलहाल डीएलएफ के शेयर 850 रुपये के आसपास कारोबार कर रहे हैं।

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की रिलायंस पावर साल 2008 में 11,563 करोड़ रुपये मूल्य का आईपीओ लाया। इसे भी कंपनी ने देश के सबसे बड़े आईपीओ के तौर पर प्रचारित किया। इशयू 72 गुना सब्सक्राइब हुआ। खुदरा निवेशकों के लिए शेयर कीमत 430 रुपये प्रति शेयर निर्धारित की गई थी।

लेकिन, रिलायंस पावर की शेयर मार्केट में एंट्री बेहद खराब रही। यह कभी अपने इश्यू प्राइस तक भी नहीं पहुंच पाई। अभी भी रिलायंस पावर की स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं। यह कई तरह के कानूनी विवादों में यह फंसी हुई है। इसका शेयर साल 2020 में घटकर 1 रुपये तक आ गया था। फिलहाल रिलायंस पावर के 45 रुपये के इर्दगिर्द ट्रेड कर रहे हैं।

घरेलू फिनटेक कंपनी पेटीएम के आईपीओ की भी काफी ज्यादा चर्चा थी। इसका आईपीओ 2021 में 2,150 रुपये प्राइस पर आया था। पेटीएम के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना था कि वे अपने शेयर की इश्यू प्राइस और भी अधिक रख सकते थे। लेकिन, वे चाहते थे कि आईपीओ निवेशक भी कुछ पैसे कमा लें। लेकिन, पेटीएम की शेयर मार्केट में एंट्री 9 फीसदी डिस्काउंट के साथ हुई। लिस्टिंग के दिन और गिरावट आई और यह 1,564 पर बंद हुआ।

यह मई 2024 में गिरकर 310 रुपये के निचले स्तर तक आ गया था। हालांकि, वहां से इसने बाउंस बैक किया और अभी 700 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। हालांकि, अपनी लिस्टिंग प्राइस तक पहुंचने के लिए भी अभी इसे दोगुना सफर तय करना है।

सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया का आईपीओ साल 2010 में आया। वैसे यह आईपीओ सरकार के विनिवेश कार्यक्रम का हिस्सा था। इश्यू साइज 15,200 करोड़ रुपये था। आईपीओ 15 गुना सब्सक्राइब हुआ और 245 रुपये का शेयर 287.75 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ। अभी इसके शेयरों का भाव 500 रुपये के करीब है।

हालांकि, पिछले 14 वर्षों के अंतराल में कोल इंडिया सिर्फ दोगुना हुआ है। इस अवधि में कई शेयरों में ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। भारतीय शेयर बाजार की रफ्तार को देखते हुए कोल इंडिया के रिटर्न को आकर्षक नहीं कहा जा सकता।

हुंडई का  तक खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 1,865-1,960 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज 7 शेयरों का रहेगा। ब्रोकरेज कंपनियों ने हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ में लॉन्ग टर्म के लिए इन्वेस्टमेंट की सलाह दी है।  डायरेक्ट, आनंद राठी, बजाज ब्रोकरेज, आदित्य बिरला कैपिटल, SBI सिक्योरिटीज जैसी एक दर्जन ब्रोकरेज कंपनियों ने अपनी अपनी रिपोर्ट में हुंडई की आईपीओ को लंबी अवधि के हिसाब से निवेश करने की सलाह दी है।

हालांकि, हुंडई के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम  काफी कम हो गया है। इसकी शुरुआती GMP 1 हजार रुपये से अधिक था। लेकिन, अब इसका जीएमपी एकदम से क्रैश हो गया है। फिलहाल, हुंडई का जीएमपी सिर्फ 3 फीसदी यानी करीब 65 रुपये के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है।

स्वास्तिका इन्वेस्टमेंट लिमिटेड में रिसर्च हेड संतोष मीणा ने कहा, ‘हुंडई के आईपीओ को लेकर निवेशकों में वैसे ही उत्साह होगा जैसा दो दशक पहले मारुति सुजुकी के आईपीओ में देखा गया था। समस्या यह है कि कई बड़े आईपीओ आ चुके हैं और निवेशकों को यह फैसला करना होगा कि कहां रहना है कहां से हटना है।’

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

मैदान पर मचा हड़कंप! बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

August 19, 2026

Russia Ukraine War: रूस का भीषण हमला… कीव समेत कई शहरों पर मिसाइलों की बारिश, दहल उठा यूक्रेन

July 30, 2026

19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

July 27, 2026

Class 9 NCERT New Books: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नई पाठ्यपुस्तकों से होगी पढ़ाई, टीचर्स की शुरू हुई ट्रेनिंग

July 22, 2026

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026

Cough Syrup New Rule: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

June 16, 2026
Editors Picks

IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

September 8, 2026

Delhi Building Collapse Update: सत्या निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन, 10 सितंबर तक दिल्ली की सभी इमारतों की होगी जांच

September 8, 2026

CG News: छात्राओं ने स्कूल से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, इन मांगों को लेकर उठाई आवाज

September 8, 2026

Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

September 8, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

September 8, 2026

Delhi Building Collapse Update: सत्या निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन, 10 सितंबर तक दिल्ली की सभी इमारतों की होगी जांच

September 8, 2026

CG News: छात्राओं ने स्कूल से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, इन मांगों को लेकर उठाई आवाज

September 8, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.