Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती: छत्तीसगढ़ राजभवन में राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बही सुरों की सरिता

September 9, 2026

प्रादेशिक बंगाली समाज सेवा समिति, छत्तीसगढ़ का प्रथम राज्यव्यापी अधिवेशन “नव आलो” सफलतापूर्वक संपन्न

September 9, 2026

साय कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर! निर्यात नीति 2026-30 को मंजूरी, NSTI को 10 एकड़ जमीन, पढ़िए मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

September 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, September 10
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

सावधान! दिवाली से पहले जमकर बिक रहे नकली बादाम, इन 5 तरीकों से करें इसकी शुद्धता की पहचान

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 16, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

त्योहार के दिनों में खानपान में ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल खूब किया जाता है। दिवाली के मौके पर बाजार में नकली बादाम भी धड़ल्ले से बिकते हैं ऐसे में अगर आप भी इस धोखाधड़ी से बचना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम आपको असली और नकली बादाम का अंतर पता लगाने के 5 ट्रिक्स   बताने जा रहे हैं।

  1. त्योहार के सीजन में खाने-पीने की हर चीच में मिलावट होती है।
  2. दिवाली के मौके पर ड्राई-फ्रूट्स की खरीदारी भी खूब की जाती है।
  3. कुछ आसान ट्रिक्स से आप असली-नकली बादाम का फर्क पहचान सकते हैं।

बादाम का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन त्योहार के सीजन में बादाम खरीदते वक्त आपको इसकी शुद्धता के बारे में जानकारी होना भी काफी जरूरी है। जी हां, दिवाली  जैसे बड़े फेस्टिवल में कई लोग ड्राई-फ्रूट्स की खरीदारी करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इन्हीं दिनों मार्केट में नकली बादाम  भी धड़ल्ले से बिकते हैं? आइए इस आर्टिकल में आपको ऐसे 5 आसान ट्रिक्स  बताते हैं जिनकी मदद से असली और नकली बादाम की पहचान की जा सकती है।

असली बादाम का रंग हल्का भूरा होता है। ये प्राकृतिक रंग होता है जो बादाम की किस्म और पकने की अवस्था पर निर्भर करता है। वहीं, नकली बादामों पर आर्टिफिशियल रंग की कोटिंग की जाती है, जिससे इनका रंग काफी गाढ़ा भूरा या काला दिखाई देता है। ऐसे में, त्योहार के मौके पर इन्हें खरीदते वक्त इस बात का भी ख्याल रखें।

असली बादाम पानी में डूब जाते हैं। जी हां, जब आप बादाम को पानी में कुछ देर के लिए भिगोते हैं, तो असली बादाम पानी के नीचे चले जाते हैं, जबकि नकली बादाम पानी की सतह पर तैरते रहते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि असली बादाम में पानी सोखने की क्षमता ज्यादा होती है, जिससे उनका घनत्व बढ़ जाता है और वे पानी में डूब जाते हैं।

अगर आप किसी बादाम को अपने हाथों पर रगड़ते हैं और उसमें से रंग निकलने लगता है, तो समझ जाइए कि वह बादाम नकली है। दरअसल, ऐसा एक पाउडर के कारण होता है जो कि नकली बादामों को असली की तरह दिखाने के लिए छिड़का जाता है।

बादाम की शुद्धता को जांचने के लिए आप एक कागज में लपेटकर इसे मसलकर देख सकते हैं। बता दें, कि जब आप किसी सख्त सतह पर बादाम को दबाते हैं तो उसमें से एक तेल निकलता है, जो कुछ ही देर में कागज को चिकना कर देता है। वहीं, अगर बादाम नकली होता है तो यह कागज सूखा ही रहता है।

बाजार में मिलने वाले बादामों की गुणवत्ता और शुद्धता पर अक्सर शक होता है, खासकर तब जब सीजन त्योहार का हो। ऐसे में, आप इन्हें खरीदते वक्त ही तोड़कर उसकी महक सूंघ सकते हैं। जी हां, ऐसा करने पर अगर आपको एक मीठी और तेल जैसी सुगंध आती है तो बादाम की क्वालिटी को लेकर बेफिक्र हो जाइए, लेकिन अगर आपको इनमें कोई खुशबू नहीं आती या फिर एक आर्टिफिशियल यानी अजीब से महक आती है, तो समझ जाएं कि यह नकली हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जज नियुक्त, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या

September 9, 2026

मैदान पर मचा हड़कंप! बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

August 19, 2026

Russia Ukraine War: रूस का भीषण हमला… कीव समेत कई शहरों पर मिसाइलों की बारिश, दहल उठा यूक्रेन

July 30, 2026

19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

July 27, 2026

Class 9 NCERT New Books: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नई पाठ्यपुस्तकों से होगी पढ़ाई, टीचर्स की शुरू हुई ट्रेनिंग

July 22, 2026

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026
Editors Picks

डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती: छत्तीसगढ़ राजभवन में राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बही सुरों की सरिता

September 9, 2026

प्रादेशिक बंगाली समाज सेवा समिति, छत्तीसगढ़ का प्रथम राज्यव्यापी अधिवेशन “नव आलो” सफलतापूर्वक संपन्न

September 9, 2026

साय कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर! निर्यात नीति 2026-30 को मंजूरी, NSTI को 10 एकड़ जमीन, पढ़िए मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

September 9, 2026

Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जज नियुक्त, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या

September 9, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती: छत्तीसगढ़ राजभवन में राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बही सुरों की सरिता

September 9, 2026

प्रादेशिक बंगाली समाज सेवा समिति, छत्तीसगढ़ का प्रथम राज्यव्यापी अधिवेशन “नव आलो” सफलतापूर्वक संपन्न

September 9, 2026

साय कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर! निर्यात नीति 2026-30 को मंजूरी, NSTI को 10 एकड़ जमीन, पढ़िए मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

September 9, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.