Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

September 8, 2026

Delhi Building Collapse Update: सत्या निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन, 10 सितंबर तक दिल्ली की सभी इमारतों की होगी जांच

September 8, 2026

CG News: छात्राओं ने स्कूल से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, इन मांगों को लेकर उठाई आवाज

September 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, September 9
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

Virat Kohli का वो रिकॉर्ड, जिसे चाहकर भी नहीं तोड़ पाएंगे रोहित, आखिर क्यों है खास?

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 23, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

विराट कोहली का टेस्ट में 9 हजार रनों का रिकॉर्ड खास है. रोहित शर्मा के लिए यह रिकॉर्ड किसी सपने से कम नहीं है. वो चाहकर भी इस रिकॉर्ड को ध्वस्त नहीं कर पाएंगे, जानिए इसके पीछे की वजह…

रोहित शर्मा और विराट कोहली यह दो ऐसे दिग्गज हैं, जिन्हें टीम इंडिया की की दिल और धड़कन कहा जाता है. इन दोनों की तुलना हमेशा की जाती रही है. रोहित ने जहां क्रिकेट में नई बुलंदियों को छुआ है तो वहीं विराट ने एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनाए हैं. हालांकि विराट कोहली का एक रिकॉर्ड ऐसा है, जिसके सामने रोहित कहीं नहीं टिकते. इस रिकॉर्ड को बनाना अब उनके लिए सपना ही रहेगा. इसके पीछे की वजह रोहित शर्मा का छोटा टेस्ट करियर है.

रोहित शर्मा ने भले ही विराट से पहले इंटरनेशनल मैच खेला हो लेकिन उनका टेस्ट करियर उतना अच्छा नहीं रहा है, जितना कोहली ने इस फॉर्मेट में अपने आप सो साबित किया है. आइए जानते हैं वो कौन सा रिकॉर्ड है, जिसे रोहित चाहकर भी नहीं तोड़ पाएंगे.

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन का आंकड़ा छूआ था. यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है. कोहली इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारत के चौथे और दुनिया के 18वें बैटर बने हैं.
कोहली से पहले भारत के लिए तीन खिलाड़ियों ने 9000 टेस्ट रन बनाए हैं.  सुनील गावस्कर पहले थे, जिनके नाम 10,122 रन हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर (15,921) और राहुल द्रविड़ (13,288) भी इस आंकड़े तक पहुंचे हैं.

8 से 9 हजार रनों तक पहुंचने के लिए 19 महीने लग गए

कोहली ने अपने 8000 रन मार्च 2022 में पूरे किए थे और 8000 से 9000 रन तक पहुंचने में उन्हें लगभग 19 महीने लगे, जिसमें उन्होंने 28 पारियां खेलीं. बेंगलुरु टेस्ट की पहली पारी में वे बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने जैसे ही 53वां रन बनाया, उनके 9000 रन पूरे हो गए.

Virat Kohli And Rohit Sharma: सबसे तेज 9 हजार रन किसने बनाए थे?

विराट कोहली तेजी से 9 हजार रन बनाने वाले दुनिया के 13वें बैटर हैं. उन्होंने 197वीं पारी में यह ऐतिहासिक आंकड़ा छुआ है. सबसे कम पारियों में यह आंकड़ा कुमार संगकारा के नाम है, जिन्होंने 172 पारियों में 9000 रन पूरे किए थे.

इस मामले में तीसरे नंबर पर कोहली

विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 27,000 से अधिक रन बना चुके हैं. उन्होंने हाल ही में 27,000 इंटरनेशनल रन का आंकड़ा भी पार किया है. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर पहले और रिकी पोंटिंग दूसरे स्थान पर हैं, जबकि कोहली तीसरे हैं.

Virat Kohli And Rohit Sharma: रोहित चाहकर भी क्यों नहीं तोड़ पाएंगे ये रिकॉर्ड

रोहित चाहकर भी विराट कोहली का 9 हजार टेस्ट रनों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकते. क्योंकि उन्होंने अब तक 62 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4233 रन बनाए हैं. वहीं विराट 100 से ज्यादा टेस्ट खेल चुके हैं. रोहित अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं, उनकी उम्र 37 साल हो चुकी है. इन्हीं वजहों के चलते 9000 रन तक पहुंचने की संभावना काफी कम है. अगर रोहित को इस आंकड़े को पार करना है तो उन्हें अगले 5-6 साल तक खेलकर लगातार बढ़िया प्रदर्शन करना होगा, जो संभव नहीं दिखता. इसलिए रोहित के लिए 9 हजार टेस्ट रनों का रिकॉर्ड एक सपने की तरह है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

मैदान पर मचा हड़कंप! बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

August 19, 2026

Russia Ukraine War: रूस का भीषण हमला… कीव समेत कई शहरों पर मिसाइलों की बारिश, दहल उठा यूक्रेन

July 30, 2026

19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

July 27, 2026

Class 9 NCERT New Books: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नई पाठ्यपुस्तकों से होगी पढ़ाई, टीचर्स की शुरू हुई ट्रेनिंग

July 22, 2026

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026

Cough Syrup New Rule: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

June 16, 2026
Editors Picks

IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

September 8, 2026

Delhi Building Collapse Update: सत्या निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन, 10 सितंबर तक दिल्ली की सभी इमारतों की होगी जांच

September 8, 2026

CG News: छात्राओं ने स्कूल से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, इन मांगों को लेकर उठाई आवाज

September 8, 2026

Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

September 8, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

September 8, 2026

Delhi Building Collapse Update: सत्या निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन, 10 सितंबर तक दिल्ली की सभी इमारतों की होगी जांच

September 8, 2026

CG News: छात्राओं ने स्कूल से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, इन मांगों को लेकर उठाई आवाज

September 8, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.