27.8 C
Raipur
Saturday, February 28, 2026
- Advertisement -

OnePlus यूजर्स की मौज! OxygenOS 15 अपडेट हुआ लॉन्च, फोन चलाने का मजा होगा दोगुना

Must read

OnePlus ने OxygenOS 15 को अनवील कर दिया है। इस अपडेट को एआई और कई अपग्रेड फीचर्स के साथ कंपनी लेकर आई है। इसमें यूजर्स की सिक्योरिटी और प्राइवेसी भी पहले से बेहतर हो गई है। इसमें सर्च और नोट टेकिंग को बेहतर बनाने के लिए एडवांस AI फीचर शामिल किए गए हैं। साथ ही अपडेट में थेफ्ट प्रोटेक्शन फीचर भी मिला है।

- Advertisement -
  1. वनप्लस ने लॉन्च किया OxygenOS 15 अपडेट
  2. AI फीचर्स बदलेंगे फोन चलाने का अंदाज

OnePlus ने अपना लेटेस्ट OxygenOS 15 अपडेट पेश कर दिया है। एंड्रॉइड 15 बेस्ड ओएस कई नए फीचर्स के साथ आया है। नया अपडेट को ब्लोटवेयर फ्री एक्सपीरियंस और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ कंपनी लेकर आई है। इसमें AI कैपिबिलिटीज के साथ कस्टमाइजेबल यूआई एलिमेंट और कई मल्टीटास्किंग ऑप्शन मिलते हैं। अपडेट कैसे वनप्लस यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर करने वाला है और इसमें क्या नए फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं।

OxygenOS 15 में अनेकों नए एनिमेशन मिले हैं, जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को पहले से मजेदार बनाएंगे। नए एनिमेशन सीमलैस ट्रांजिशन और एप्लिकेशन के बीच स्मूथली काम करते हैं। यहां तक कि हैवी यूजेस के दौरान भी नया ओएस अच्छा परफॉर्मेंस देने का वादा करता है।

More articles

Latest article