29.4 C
Raipur
Wednesday, February 25, 2026
- Advertisement -

War 2 के सेट से लीक हुआ जूनियर NTR का धांसू लुक, Hrithik Roshan के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं एक्टर!

Must read

वॉर की सफलता के बाद ऋतिक रोशन फिर से कबीर बनकर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस बार उन्हें टक्कर देने के लिए साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर  भी लाइन में खड़े हैं। इस वक्त वॉर 2 के सेट से जूनियर एनटीआर की धांसू फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

- Advertisement -
  1. अगले साल रिलीज होगी ऋतिक रोशन की वॉर 2
  2. जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन कर रहे शूटिंग
  3. वॉर 2 का निर्देशन कर रहे अयान मुखर्जी

सीक्वल फिल्मों का ट्रेंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक कई बड़ी और सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है, अब बारी वॉर 2  की आई है। पांच साल पहले सिनेमाघरों में वॉर का तहलका देखने को मिला था। अब फिर से बड़े पर्दे पर कबीर बनकर ऋतिक रोशन वापसी करने की तैयारी में हैं।

2019 में रिलीज हुई वॉर उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार थी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था और लीड रोल में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ, वाणी कपूर और अनुप्रिया गोयंका जैसे कलाकार थे। अब वॉर 2 आ रहा है, लेकिन इस बार ऋतिक को छोड़कर बाकी कास्ट को बदल दिया गया है। इस बार ऋतिक के साथ बड़े पर्दे पर टाइगर नहीं बल्कि साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर  नजर आएंगे।

वॉर 2 अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन दिनों फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। देवरा पार्ट 1  की रिलीज के बाद जूनियर एनटीआर आगामी एक्शन थ्रिलर वॉर 2 की तैयारियों में जुट गए हैं। फिल्म के सेट से अभिनेता की धांसू पिक्चर्स सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। फैन पेज द्वारा एक्स (ट्विटर) पर शेयर की गईं फोटोज में एनटीआर किलर लुक में दिखाई दे रहे हैं।

More articles

Latest article