Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

महादेव सट्टा ऐप केस: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में पेश, सुरक्षा सख्त

November 4, 2026

राज्योत्सव के मंच से अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला, SIR को लेकर दी खुली चुनौती

November 4, 2026

अमेरिका मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं का दबदबा, पिया डंडिया, अरुणा मिलर और सुहास सुब्रमण्यम ने दर्ज की जीत

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, November 4
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

भागदौड़ के चलते नहीं कर पाई हैं घर की सजावट, तो इन Quick Ideas से वर्किंग वुमन सजाएं अपना आशियाना

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 26, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

कुछ ही दिनों में रोशनी का पर्व  आने वाला है। हर साल धूमधाम से दीपावली मनाई जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग महीनों से तैयारियां करने लगते हैं। अगर आप एक वर्किंग वुमन हैं और काम के चलते घर को डेकोरेट नहीं कर पाई हैं तो इन ईजी आइडियाज  से घर सजा सकती हैं।

  1. अब कुछ ही दिनों में दीवाली का त्योहार आने वाला है।
  2. फेस्टिव सीजन के दौरान लोग अपने घरों को सजाते हैं।
  3. ऐसे में आप लास्ट मिनट में ये डेकोरेशन आइडियाज अपना सकते हैं।
देश का हर कोना इस समय रोशनी से जगमगाता नजर आ रहा है। साल का यह समय बेहद खास होता है, क्योंकि इस दौरान दीवाली  का पर्व मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म के सबसे बड़े पर्वों में से एक है, जिसे हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या पर मनाया जाता है। इस दौरान लोग कई तरह की तैयारी करते हैं। अलग-अलग तरह के पकवान बनाने के साथ ही घरों को भी सजाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि दीपावली के दिन मां लक्ष्मी धरती पर अपने भक्तों पर कृपा बरसाने आती हैं। ऐसे में उनके स्वागत के लिए लोग घरों को बेहद खूबसूरती से सजाते हैं। 

दीवाली आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में अगर ऑफिस के कामकाज की वजह से आप अपने घर को सजाने में ज्यादा समय नहीं दे पाए हैं, तो कुछ ईजी और क्विक आइडियाज की मदद से आसानी से अपने घर को सजा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे कम समय में खूबसूरती से सजाएं अपना आशियाना-
रंगोली का दीवाली पर खास महत्व होता है। घर की चौखट, मंदिर के द्वार या आंगन को कलरफुल रंगोली आर्ट से सजाएं। आजकल मार्केट में रंगोली के कलर आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। अगर आपके पास ये नहीं हैं, तो फूलों की रंगोली बनाएं। सीढ़ी के किनारों पर बॉर्डर रंगोली बनाएं। पूरे घर की रौनक बढ़ जाएगी। मंडला आर्ट या फिर सामान्य फूल पत्ती की डिजाइन बना सकते हैं।
मंदिर के पीछे की दीवार को सजाएं। फूलों की लड़ी, दुपट्टे ड्रेप या फिर रंगीन पतंगी कागज के टुकड़ों से एक खूबसूरत का बैकड्रॉप सजाएं। आजकल ऑनलाइन स्टिकर भी आते हैं, जिन्हें आसानी से चिपकाया जा सकता है। चाहें तो मां लक्ष्मी की एक बड़ी फोटो भी लगा सकते हैं।
फूलों की रंगोली बनाने के साथ फूलों को सीढ़ी की रेलिंग पर लपेट दें। मुख्य द्वार के दरवाजे के ऊपर फूलों की माला सजाते हुए लटकाएं, मंदिर को चारों तरफ से फूलों से सजाएं और कुछ फूल खास गुलाब की पंखुड़ियां तोड़ कर पानी भरे एक सुंदर कटोरे में डाल दें। इस कटोरे को घर के किसी सुंदर कोने में रखें, जहां चलते-फिरते हर समय इस पर नजर पड़े।
दीवाली को रोशनी का पर्व कहा जाता है। ऐसे में इस दौरान अपने घर को रोशन करने के लिए आप छत और बालकनी में लाइटिंग लगा सकते हैं। आप मंदिर को मिर्ची लाइट या एलईडी स्ट्रिप लाइट से सजाएं। ये लाइट हॉल या अपने कमरों में भी लगा सकते हैं, जिससे फेस्टिव सीजन का अहसास हो।
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जज नियुक्त, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या

September 9, 2026

मैदान पर मचा हड़कंप! बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

August 19, 2026

Russia Ukraine War: रूस का भीषण हमला… कीव समेत कई शहरों पर मिसाइलों की बारिश, दहल उठा यूक्रेन

July 30, 2026

19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

July 27, 2026

Class 9 NCERT New Books: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नई पाठ्यपुस्तकों से होगी पढ़ाई, टीचर्स की शुरू हुई ट्रेनिंग

July 22, 2026

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026
Editors Picks

महादेव सट्टा ऐप केस: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में पेश, सुरक्षा सख्त

November 4, 2026

राज्योत्सव के मंच से अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला, SIR को लेकर दी खुली चुनौती

November 4, 2026

अमेरिका मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं का दबदबा, पिया डंडिया, अरुणा मिलर और सुहास सुब्रमण्यम ने दर्ज की जीत

November 4, 2026

IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

November 4, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

महादेव सट्टा ऐप केस: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में पेश, सुरक्षा सख्त

November 4, 2026

राज्योत्सव के मंच से अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला, SIR को लेकर दी खुली चुनौती

November 4, 2026

अमेरिका मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं का दबदबा, पिया डंडिया, अरुणा मिलर और सुहास सुब्रमण्यम ने दर्ज की जीत

November 4, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.