29.4 C
Raipur
Wednesday, February 25, 2026
- Advertisement -

दीवाली की सजावट में अपनाएं ये वास्तु टिप्स नेगेटिव एनर्जी रहेगी कोसों दूर

Must read

साज-सजावट करना दीवाली पर्व का एक अहम हिस्सा है। इस दिन पर लोग अपने घरों को अलग-अलग तरीकों से सजाते हैं। ऐसे में आप दीवाली  के खास मौके पर वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए अपने घर की सजावट कर सकते हैं। इससे आपको जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे जिससे आपका पर्व और भी खास बन जाएगा।

- Advertisement -
  1. कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाता है दीपों का पर्व।
  2. हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है दिवाली उत्सव।
  3. दिवाली पर राशि अनुसार दान से प्राप्त कर सकते हैं लाभ।

हर साल न केवल भारत में  बल्कि अन्य कई देशों में भी दीवाली पर्व की धूम देखने को मिलती है। इस साल दीपावली गुरुवार, 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस खास मौके पर धन की देवी लक्ष्मी जी के साथ बुद्धि के देवता गणेश भगवान की पूजा की जाती है। ऐसे में आप अपने घर में इन वास्तु नियमों का ध्यान रखकर, इस खास दिन को और भी खास बना सकते हैं।

दीवाली की सजावट के दौरान घर में मुख्य द्वार पर तोरण भी लगाई जाती है। यह केवल सजावट का हिस्सा नहीं है, बल्कि इससे घर में सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है। ऐसे में आप बाजार से प्लास्टिक के तोरण लाने के स्थान पर घर में इसे फूलों और आम के पत्तों से बना सकते हैं। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं घर के मुख्य द्वार पर हल्दी या कुमकुम से स्वस्तिक का चिह्न और रंगोली जरूर बनानी चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता का प्रवेश नहीं होता।

More articles

Latest article