29.4 C
Raipur
Wednesday, February 25, 2026
- Advertisement -

दिवाली से पहले धनवर्षा: लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के खाते में आए पैसे, सैलरी के साथ मिला बोनस

Must read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की दिवाली अच्छे से मनेगी। दरअसल, यूपी के आठ लाख कर्मचारियों और चार लाख पेंशनर में से अधिकांश की सैलरी उनके अकाउंट में क्रेडिट कर दी गई है। जिसके साथ में उनको बोनस भी दिया गया है। इस माह का वेतन बढ़े हुए तीन प्रतिशत डीए के साथ मिला है। वहीं कुछ लोगों के अकाउंट में देर रात तक पैसा पहुंच जाएगा।

- Advertisement -

यूपी की योगी सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली का गिफ्ट दिया है। उन्होंने डीए बढ़ाने के साथ ही प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को वेतन के साथ साथ बोनस भी दिया है। आपको बता दें कि इस संबंध में सरकार की ओर से आदेश पहले ही जारी हो चुका था।

बीते 21 अक्टूबर को यूपी के अपर मुख्य सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किया था। जिसमें मुख्य सचिव की ओर से कहा गया था कि 31 अक्टूबर को दीपावली, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भाई दूज का पर्व होने की वजह से सभी कर्मचारियों को 30 अक्टूबर को वेतन जारी कर दिया जाए।

More articles

Latest article