28.6 C
Raipur
Wednesday, June 25, 2025

खास अंदाज में दीवाली मना रहा गूगल लॉन्च किए तीन सीक्रेट गेम क्या आपने किया ट्राई

Must read

देशभर में दीवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर सर्च इंजन गूगल ने भी खास तैयारी की है। गूगल ने यूजर्स के लिए सीक्रेट दीवाली गेम लॉन्च किए हैं। इन गेम के एक्सेस के लिए यूजर्स को गूगल सर्च पर – Diwali Rangoli और Diwali Sweets जैसे टर्म सर्च करने हैं। इसके बाद इन गेम को खेल सकते हैं।

आज भारत समेत दुनियाभर में धूमधाम से दीवाली मनाई जा रही है। दीवाली के मौके पर गूगल ने सर्च पेज पर यूजर्स के लिए यूनीक और इंटरेक्टिव एक्सपीरियंस ऑफर किया है। गूगल ने इस बार दीवाली पर एनिमेटेड डूडल की बजाय बिलकुल नया तरीका अपनाया है। गूगल सर्च पर दीवाली से जुड़ी टर्म सर्च करने पर यूजर्स को डिजिटल और वर्चुअल दीए जलाने, रंगोली बनाने और मिठाइयां इंजॉय कर सकते हैं। यह सब कुछ एक क्लिक में आपके स्क्रीन पर होता है। यहां हम आपको गूगल के इस यूनीक एक्सपीरियंस के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

दीवाली के मौके पर गूगल सर्च पर तीन गेम उपलब्ध करवाई गई हैं। इन तीनों को आसानी से खेला जा सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल के होम पेज पर विजिट करना है। अब आपको गूगल के सर्च बार पर Diwali सर्च करना है। अब आपको चमकते दीए का आइकन पर क्लिक करना है। यह सर्च बार ठीक नीचे ही आपको दिखाई देगा। जैसे ही एक बार आप इस पर क्लिक करेंगे और अपने कर्सर को रिप्लेस करेंगे तो दीए को स्क्रीन पर कहीं भी प्लेस कर सकते हैं।

इसके साथ ही कंप्यूटर की स्क्रीन थोड़ा सा डिम हो जाती हैं और स्क्रीन पर 8 और दीए दिखाई देते हैं। यूजर्स एक दीए से दूसरे अन्य दीयो को जला पाएंगे। जैसे ही सारे दीए जलते हैं तो स्क्रीन पर सितारे चमकने लगते हैं और होम स्क्रीन की ब्राइटनेस बढ़ जाती है। ऐसी ही प्रोसेस दो और गेम – रंगोली और मिठाइयों के लिए भी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article