- Advertisement -

दीवाली के बाद अब छठ का बेसब्री से इंतजार

Must read

Chhath Puja 2024 छठ पूजा का पावन पर्व 5 नवंबर से शुरू हो रहा है। फरीदाबाद में छठ की तैयारियां जोरों पर हैं। छठ घाटों की साफ-सफाई की जा रही है और एक-दो दिन में घाटों में पानी भर दिया जाएगा। छठ पूजा समितियां भी छठ पूजा की तैयारियों में जुटी हुई हैं। बता दें यह चार दिनों तक चलने वाला त्योहार होता है।

- Advertisement -
  1. छठ पूजा 2024 की फरीदाबाद में जोरों पर तैयारियां।
  2. छठ घाटों की हो रही साफ-सफाई।

दाल-भात के सेवन के बाद लोग अगले दिन यानी छह नवंबर को खरना की तैयारी में जुट जाएंगे। सात को संध्या अर्घ्य है। आठ को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन किया जाएगा। छठ की तैयारी में सामाजिक संस्थाएं अभी से जुट गई हैं। छठ घाटों को संवारा जाने लगा है।

More articles

Latest article