- Advertisement -

सिंघम अगेन’ का बॉक्स ऑफिस पर तांडव दुनियाभर में छू लिया ये जादुई आंकड़ा

Must read

सिंघम अगेन की गूंज विदेशों तक सुनाई दे रही है। अजय देवगन-दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ और करीना कपूर स्टारर ये फिल्म सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म ने दो दिनों में ही दुनियाभर में 100 करोड़ से बहुत ज्यादा कमाई कर ली है।

- Advertisement -
  1. इंडिया के साथ-साथ विदेशों में भी दहाड़ रही है ‘सिंघम अगेन’
  2. बस दो दिनों में ही दुनियाभर में पार कर लिया ये आंकड़ा
  3. भूल भुलैया 3 को वर्ल्डवाइड दी सिंघम अगेन ने मात

अजय देवगन-दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉप यूनिवर्स की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन-विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के साथ टक्कर ली थी।

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म का जोर दिख रहा है, लेकिन दुनियाभर में भी ‘सिंघम अगेन’ हुंकार भर रही है। विदेशों में भी लोग थिएटर में जाकर अजय देवगन की फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख रहे हैं, यही वजह है कि महज दो दिनों के अंदर ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

More articles

Latest article