30 C
Raipur
Sunday, March 1, 2026
- Advertisement -

Raha Kapoor के बर्थडे में दादी-नानी की मौज जंगल थीम पर आधारित था सेलिब्रेशन

Must read

राहा कपूर के दूसरे जन्मदिन के मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एक बर्थडे पार्टी रखी थी। इसमें सोनी राजदान से लेकर राहा की बुआ करीना कपूर अपने बच्चे तैमूर और जेह के साथ शामिल हुईं थी। इस ग्रैंड बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और बहन यानी एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए शेयर की हैं।

- Advertisement -
  1. दो साल की हुई राहा कपूर
  2. नाना सोनी राजदान ने किया एंजॉय
  3. सामने आईं सेलिब्रेशन की फोटोज

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर का 6 नवंबर को दूसरा जन्मदिन था। फैमिली के लिए ये वाकई में बहुत बड़ा दिन था। सुबह से ही राहा के लिए सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं आ रही थीं। दादी नीतू कपूर ने राहा की रणबीर और आलिया के साथ बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की थी।

फैमिली ने शाम को बर्थडे पार्टी रखी थी जिसकी थीम जंगल थी। इस पार्टी में केवल करीबी दोस्तों और फैमिली मेंबर्स को बुलाया गया था। इस पार्टी की तस्वीरें राहा की नानी सोनी राजदान ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके अलावा राहा की मौसी पूजा भट्ट ने भी अंदर के डेकोरेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

More articles

Latest article