18.1 C
Raipur
Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

OnePlus यूजर्स के मजे इस फोन को मिला OxygenOS अपडेट यूजिंग एक्सपीरियंस होगा मजेदार

Must read

OnePlus 12R स्मार्टफोन के लिए OxygenOS 15 अपडेट रोलआउट होना शुरू हो गया है। नया अपडेट भारत और यूरोप समेत कई देशों में रोलआउट किया जा रहा है। इसमें कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं जो यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं। अपडेट मिलने के बाद परफॉर्मेंस पहले से बेहतर हो गया है। इसमें नए एनिमेशन जोड़े गए हैं।

- Advertisement -
  1. OnePlus 12R के लिए रोलआउट हुआ नया अपडेट
  2. नए फीचर्स के साथ बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

OnePlus ने OnePlus 12R स्मार्टफोन के लिए OxygenOS 15 अपडेट को भारतीय यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है। अपडेट यूरोप और कई दूसरे देशों में भी मिलना शुरू हो गया है। स्मार्टफोन का परफॉर्मेंस के बेहतर करने के लिए इसमें कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है। नया अपडेट मिलने से फोन का परफॉर्मेंस काफी अच्छा हो गया है।

  • नए फीचर्स रेंडरिंग और परफॉर्मेंस को बेहतर करते हैं। एडवांस पैरलल प्रोसेसिंग को स्मूथ बनाते हैं। मल्टीटास्किंग पहले से और भी आसान हो गई है।
  • पैरलल प्रोसेसिंग के जरिये विजेट, कॉन्पोनेंट्स और फोल्डर सीमलैस परफॉर्मेंस देते हैं।
  • पूरे सिस्टम में एक समान स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस के लिए सिस्टम-वाइड स्वाइप इंटीग्रेशन का विस्तार किया गया है।
  • नए क्राफ्टेड आइकन के साथ होम स्क्रीन को नया डिजाइन मिला है।
  • वाइब्रेंट कलर और फुलर विजुअल्स होम स्क्रीन पहले से ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।
  • एस्थेटिक लुक देने के लिए सिस्टम फंक्शन में नए आइकन जोड़े गए हैं।

नया अपडेट मिलने के बाद फोटो एडिटिंग अब ज्यादा बेहतर तरह से की जा सकती है। कैमरा और फिल्टर के बीच इंटीग्रेशन को बढ़ाया गया है, जिससे फोटो में पहले से अप्लाई फिल्टर को पोस्ट-एडिटिंग, बदलने या हटाने की परमिशन मिलती है।

More articles

Latest article