23.1 C
Raipur
Wednesday, January 28, 2026
- Advertisement -

रग-रग में भर जाएगी गर्माहट ठंड में इन हेल्‍दी ड्र‍िंक्‍स की लें चुस्‍कि‍यां

Must read

ठंड की वजह से शरीर को बीमार बनने से बचाने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है। खानपान का सही ढंग से ध्यान रखने से न सिर्फ आप अपने शरीर को गंभीर समस्याओं से बचा सकते हैं बल्कि शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत कर सकते हैं। शरीर को गर्म रखने के लिए आप कुछ हेल्‍दी ड्र‍िंक्‍स को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

- Advertisement -
  1. ठंड में शरीर को मजबूत बनाएंगे ये ड्र‍िंक्स।
  2. शरीर काे गर्माहट प्रदान करेंगी ये ड्रिंक्स।
  3. ठंड में जरूर प‍िएं हल्‍दी वाला दूध।

ठंड शुरू हो चुका है। सुबह और शाम गि‍र रही हल्‍की ओस के कारण ठंड का एहसास होने लगा है। धीरे-धीरे और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। ठंड की वजह से शरीर को बीमार बनने से बचाने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है। खानपान का सही ढंग से ध्यान रखने से न सिर्फ आप अपने शरीर को गंभीर समस्याओं से बचा सकते हैं बल्कि शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत कर सकते हैं। ठंड के दिनों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप कुछ हेल्‍दी ड्र‍िंक्‍स को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इन्‍हें पीने से न स‍िर्फ आपके शरीर को गर्माहट मिलेगी, बल्कि आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। आइये जानते हैं ऐसे ही ड्रिंक्स के बारे में जिन्‍हें आप ठंड के दिनों में पी सकते हैं।

सर्दी के मौसम में बादाम का दूध पीना काफी हेल्दी होता है। दूध और बादाम में मौजूद पोषक तत्व आपको ढेरों फायदा पहुंचा सकते ह‍ैं। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको पिसे हुए बादाम को दूध में मिलाना होगा और कुछ देर तक उसे उबालना होगा। इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें केसर भी डाल सकते हैं। ये ड्रि‍ंक आपके शरीर को गर्माहट से भर देगी।

More articles

Latest article