24.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

कम उम्र में ही दिल की बीमारियों का शिकार बना देता है Chronic Stress वक्त रहते जान लीजिए बचाव के उपाय

Must read

स्ट्रेस हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों के लिए ही बेहद नुकसानदायक है। लगातार तनाव लेने से न सिर्फ हमारी मानसिक शांति भंग होती है बल्कि डायबिटीज और हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि वक्त रहते लाइफस्टाइल में कुछ खास बदलाव कर लिए जाएं! आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

- Advertisement -
  1. रोजमर्रा की जिंदगी में कई लोग तनाव को अनदेखा कर देते हैं।
  2. लगातार बना स्ट्रेस आपको दिल की बीमारियों का मरीज बना सकता है।
  3. आज कम उम्र में ही क्रोनिक स्ट्रेस के चलते लोग हार्ट डिजीज का शिकार हो रहे हैं।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक आम समस्या बन गई है। चाहे वो बच्चे हों, कामकाजी लोग हों या घर की जिम्मेदारियां निभाने वाली महिलाएं! हर कोई किसी न किसी कारण से ज्यादातर समय स्ट्रेस में महसूस करता है। यह स्ट्रेस अक्सर टेम्परेरी होता है, लेकिन जब यह लंबे समय तक बना रहता है, तो इसे क्रोनिक स्ट्रेस कहा जाता है।

डॉक्टर्स के मुताबिक, क्रोनिक स्ट्रेस हार्ट हेल्थ के लिए बेहद खतरनाक है। यह हाई ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन बढ़ने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है। लंबे समय तक तनाव में रहने से हार्ट डिजीज दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

More articles

Latest article