33.5 C
Raipur
Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

महंगाई ने दिया झटका, इस शहर में बढ़ गए सीएनजी के दाम

Must read

आज सुबह महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी की कीमतों में इजाफा का एलान किया। ऐसे में अब आम जनता को एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है। हालांकि, सीएनजी की कीमतों में इजाफा केवल मुंबई में हुआ है। देश के बाकी सभी शहरों में सीएनजी के दाम स्थिर बने हुए हैं।

- Advertisement -

महानगर गैस लिमिटेड (MGL) की वेबसाइट के अनुसार अब सीएनजी के दाम 77 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। सीएनजी महंगी हो जाने के कारण अब मुबंई के गाड़ीचालक काफी परेशान हैं।सीएनजी की कीमतों में इजाफ का असर रोजाना यात्रियों के साथ सीएनजी चलित व्हीकल जैसे-टैक्सी और ऑटो रिक्शा पर पड़ेगा। आपको बता दें कि मुंबई में सीएनजी का इस्तेमाल मुख्य ईंधन के तौर पर आता है। यहां पेट्रोल-डीजल चलित वाहनों की तुलना में सीएनजी व्हीकल ज्यादा होते हैं। अब सीएनजी के दाम बढ़ जाने से वाहन चालकों के साथ यात्रियों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा।

  • दिल्ली में सीएनजी की कीमत 75.09 रुपये प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई में में सीएनजी की कीमत 90.50 रुपये प्रति किलोग्राम है।
  • दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत 75.09 रुपये प्रति किलोग्राम है।
  • बेंगलुरु में सीएनजी की कीमत 84.85 रुपये प्रति किलोग्राम है।
  • चंडीगढ़ में सीएनजी की कीमत 90.50 रुपये प्रति किलोग्राम है।
  • हैदराबाद में सीएनजी की कीमत 92.00 रुपये प्रति किलोग्राम है।
  • जयपुर में सीएनजी की कीमत 90.41 रुपये प्रति किलोग्राम है।
  • पटना में सीएनजी की कीमत 84.54 रुपये प्रति किलोग्राम है।

More articles

Latest article