Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Raja Raghuvanshi murder case: सुप्रीम कोर्ट का सोनम रघुवंशी को अल्टीमेटम, सरेंडर करो या मेरिट पर होगा फैसला

July 21, 2026

CG Cabinet Meeting: 22 जुलाई को साय कैबिनेट की 53वीं बैठक, जनहित से जुड़े कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

July 21, 2026

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर… 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता; राहत-बचाव अभियान जारी

July 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, July 22
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

सिंघम अगेन-भूल भुलैया 3 और Kanguva इन फिल्मों के बीच चल रहा है महायुद्ध , किसका है सिंहासन

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 23, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नवंबर में चार बड़ी फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस महीने की शुरुआत यानी कि 1 नवंबर को जहां कार्तिक आर्यन की भूल भुलौया 3 और अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर हुई, वहीं दूसरी तरफ 15 नवंबर कंगुवा और द साबरमती सिनेमाघरों में आ धमकी।भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन की रिलीज को सिनेमाघरों में 22 दिन पूरे हो चुके हैं। विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को सिनेमाघरों में लगे हुए आठ दिन पूरे हो चुके हैं। सिनेमाघरों में नवंबर रिलीज इन चार फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल है। किस फिल्म ने कितनी कमाई की है और फिलहाल बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर कौन सी मूवी जमकर बैठी है,

अजय देवगन ‘बाजीराव सिंघम’ बनकर अकेले नहीं आए, बल्कि उनकी पुलिस फोर्स काफी बड़ी हो गई। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस मूवी में दीपिका पादुकोण से लेकर रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ सहित कई सितारे नजर आए। बड़ी स्टारकास्ट भी फिल्म को उसके पतन से नहीं बचा पाई। वीकेंड पर अच्छी कमाई करने वाली मूवी का वर्किंग डे पर बहुत ही बुरा हाल रहा।  रिलीज के सिंघम अगेन 22वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 80 लाख की कमाई की। डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई जहां 236.95 करोड़ तक पहुंची है, वहीं दूसरी तरफ वर्ल्डवाइड सिंघम अगेन ने 358.75 करोड़ का बिजनेस किया है।

सूर्या और बॉबी देओल स्टारर तमिल फिल्म ‘कंगुवा’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर भले ही अच्छी हुई हो, लेकिन अब फिल्म का दम निकल रहा है। तमिल के अलावा इस फिल्म को तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया था। 14 करोड़ से तमिल में ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन महज 40 लाख का बिजनेस किया। हिंदी में फिल्म ने 9वें दिन 20 लाख, तेलुगु में 10 लाख, कन्नड़ में 10 लाख और में 10 लाख रुपए कमाए। सभी भाषाओं के नेट कलेक्शन से फिल्म का इंडिया में नेट कलेक्शन 65 करोड़ और दुनियाभर में 99 करोड़ का हुआ है।

कंगुवा 65 इंडिया नेट कमाई 99.5 करोड़ वर्ल्डवाइड
सिंघम अगेन 236.95 करोड़ इंडिया नेट 358.75 करोड़ वर्ल्डवाइड
भूल भुलैया 3 263 करोड़ इंडिया नेट 366.75 करोड़ वर्ल्डवाइड
द साबरमती रिपोर्ट 12.9 करोड़ इंडिया नेट 15.45 करोड़ वर्ल्डवाइड

 

साल 2002 में गोधरा कांड से प्रेरित कहानी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के सिनेमाघरों में आने से पहले इस फिल्म को लेकर काफी बवाल खड़ा हुआ था। हालांकि, जब फिल्म सिनेमाघरों में आई, तो कोई कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म ओपनिंग डे पर 1.50 करोड़ भी नहीं कमा पाई थी।विक्रांत मैसी-राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा स्टारर फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ जब उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई थी, तो ऐसा लगा था कि फिल्म के बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, सिर्फ आठ दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत खस्ता हो चुकी है। मूवी ने रिलीज के 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.4 करोड़ की सिंगल डे कमाई की है। मूवी का टोटल कलेक्शन 12.9 करोड़ इंडिया में और 15.45 करोड़ वर्ल्डवाइड हुई है।

भूल भुलैया 3 की कमाई की बात करें नवंबर रिलीज चारों फिल्मों में कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को थिएटर में सबसे ज्यादा ऑडियंस मिल रही है। सिंघम अगेन को बॉक्स ऑफिस पर पहले ही धूल चटा चुकी ‘भूल भुलैया 3’ ने 22 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कमाई 263 करोड़ के आसपास कर ली है। फिल्म ने रिलीज के 22वें दिन टोटल 1.4 करोड़ रुपए कमाए हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026

Cough Syrup New Rule: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

June 16, 2026

Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

June 16, 2026

CG Patwari Arrested: ACB का बड़ा एक्शन,15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

May 25, 2026

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत—सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,450 के पार

April 21, 2026

‘परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण में देरी क्यों?’ जयराम रमेश ने सोनिया-राहुल के पत्र का किया जिक्र

April 21, 2026
Editors Picks

Raja Raghuvanshi murder case: सुप्रीम कोर्ट का सोनम रघुवंशी को अल्टीमेटम, सरेंडर करो या मेरिट पर होगा फैसला

July 21, 2026

CG Cabinet Meeting: 22 जुलाई को साय कैबिनेट की 53वीं बैठक, जनहित से जुड़े कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

July 21, 2026

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर… 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता; राहत-बचाव अभियान जारी

July 21, 2026

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Raja Raghuvanshi murder case: सुप्रीम कोर्ट का सोनम रघुवंशी को अल्टीमेटम, सरेंडर करो या मेरिट पर होगा फैसला

July 21, 2026

CG Cabinet Meeting: 22 जुलाई को साय कैबिनेट की 53वीं बैठक, जनहित से जुड़े कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

July 21, 2026

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर… 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता; राहत-बचाव अभियान जारी

July 21, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.