30.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

Stock M-Cap: पिछले सप्ताह 8 कंपनियों का बढ़ा एम-कैप, HDFC Bank और TCS रहा टॉप गेनर

Must read

शेयर बाजार की टॉप-10 फर्म में से 8 कंपनियों का एम-कैप पिछले हफ्ते बढ़ा है। इन 8 कंपनियों के एम-कैप में संयुक्त रूप से 1,55,603.45 करोड़ रुपये की बढ़त हुई है। बाजार के टॉप गेनर एचडीएफसी बैंक और टीसीएस रहे। हालांकि, एलआईसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप लूजर रहे।

- Advertisement -
  • एचडीएफसी बैंक एम-कैप सबसे ज्यादा बढ़ा है। पिछले सप्ताह कंपनी का बाजार मूल्यांकन 40,392.91 करोड़ रुपये बढ़कर 13,34,418.14 करोड़ रुपये हो गया।
  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का एम-कैप 36,036.15 करोड़ रुपये से बढ़कर 15,36,149.51 करोड़ रुपये हो गया।
  • आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 16,266.54 करोड़ रुपये बढ़कर 9,01,866.22 करोड़ रुपये हो गया।
  • इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 16,189.33 करोड़ रुपये बढ़कर 7,90,151.83 करोड़ रुपये हो गया है।
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर का एमकैप 13,239.95 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 5,74,569.05 करोड़ रुपये हो गया।
  • आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 11,508.91 करोड़ रुपये बढ़कर 5,94,272.93 करोड़ रुपये हो गया।
  • भारती एयरटेल का एमकैप 11,260.11 करोड़ रुपये बढ़कर 8,94,068.84 करोड़ रुपये हो गया।
  • भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 10,709.55 करोड़ रुपये बढ़कर 7,28,293.62 करोड़ रुपये हो गया।

पिछले सप्ताह केवल एलआईसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के एम-कैप में गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का एम-कैप 2,368.16 करोड़ रुपये घटकर 17,13,130.75 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 11,954.24 करोड़ रुपये घटकर 5,62,545.30 करोड़ रुपये रह गया है।

एम-कैप में आई गिरावट के बाद भी रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर बाजार की टॉप फर्म है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी आते हैं।

More articles

Latest article