Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Pachpadra Refinery Update: पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर बड़ी अपडेट, जानें कब से शुरू होगा प्रोडक्शन

April 27, 2026

Rajasthan News : बांसवाड़ा में हत्या के बाद भड़की हिंसा, गुस्साई भीड़ ने घरों में लगाई आग, पुलिस पर भी पथराव

April 27, 2026

2 साल पहले हुई थी शादी, पति के बयान ने मचाई हलचल तो खड़े हुए एक्ट्रेस के कान, खुलेआम मंगवाई माफी

April 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, April 27
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Business
Business

महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत समेत पांच कारण, जिनकी वजह से सरपट भागा बाजार

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 25, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

 भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी दिखी। दोनों ही प्रमुख सूचकांक यानी सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से अधिक तेजी के साथ खुले। सेंसेक्स एक बार फिर 80,000 और निफ्टी 24,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार पहुंच गए।तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 80,193.47 पर खुला। शुक्रवार को यह जोरदार तेजी के साथ 79,117.11 के स्तर पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज   का निफ्टी-50  भी जोरदार उछाल के साथ 24,253.55 अंक पर खुला। आइए जानते हैं भारतीय शेयर बाजार में तेजी के पांच कारण।

शेयर बाजार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों से काफी खुश दिख रहा है। महाराष्ट्र आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से काफी अहम राज्य है। मुंबई को तो भारत की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। यहां सत्ता में बीजेपी की अगुआई वाली महायुति गठबंधन की वापसी से निवेशक गदगद दिखे। उनका मानना है कि महाराष्ट्र में पुरानी सरकार अपनी नीतियों को आगे बढ़ाएगी, जिसका बाजार को फायदा मिलेगा।

वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजे काफी खराब रहे। इसमें कई बड़ी ब्लूचिप कंपनियां शामिल रहीं। इससे शेयर बाजार में लगातार अनिश्चितता का माहौल रहा। हालांकि, अब तिमाही नतीजे खत्म होने के बाद स्टॉक मार्केट में स्थिरता की उम्मीद है, जिसके चलते निवेशक दोबारा बाजार में वापसी कर रहे हैं।

सितंबर तिमाही में उम्मीद से कमजोर नतीजों के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज और एशियन पेंट्स जैसी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दिखी। इस करेक्शन के चलते ये शानदार स्टॉक काफी अच्छे वैल्यूएशन पर आ गए हैं। इससे निवेशकों को इनमें खरीदारी के मौके दिख रहे हैं। वे ‘गिरावट में खरीदारी’ वाली रणनीति पर अमल कर रहे हैं, जिसका असर ओवरऑल मार्केट पर दिख रहा है।

पिछले हफ्ते अमेरिका में रिश्वत और धोखाधड़ी का आरोप लगने के बाद अदाणी ग्रुप के स्टॉक में भारी गिरावट आई। लेकिन, ग्रुप ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें बेबुनियाद बताया है। आज अदाणी ग्रुप की ज्यादातर कंपनियों में तेजी आई है। अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी के ग्रुप ने आज यह भी दावा किया है कि उनकी वित्तीय स्थिति मजबूत है और उन्हें बाहर से कर्ज जुटाने की जरूरत नहीं है। इससे भी निवेशकों का हौसला बढ़ा है।

भारतीय शेयर बाजार को मजबूत वैश्विक रूख से भी सपोर्ट मिला है। आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई। जापान का निक्केई इंडेक्स 1.17 फीसदी और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.44 फीसदी तक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। चीन और हांगकांग के बाजारों में गिरावट दिख रही है, जो भारतीय बाजार के लिए निवेश के लिहाज से सकारात्मक बात है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी हरे निशान में बंद हुए थे।

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

पश्चिम एशिया संकट पर RBI गवर्नर का बयान—भारत ने बढ़ाया घरेलू तेल और गैस उत्पादन

April 21, 2026

अमेरिका में टैरिफ रिफंड शुरू—वॉलमार्ट को मिल सकते हैं 10 बिलियन डॉलर, अन्य कंपनियों पर भी नजर

April 21, 2026

कौन हैं जॉन टर्नस? टिम कुक के बाद Apple की कमान संभालने की चर्चाओं के बीच बढ़ी दिलचस्पी

April 21, 2026

रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ग्राम बरौदा के आंगनबाड़ी क्रमांक 1 में सफल दान वितरण कार्यक्रम संपन्न

April 21, 2026

पड़ोसी देशों में महंगा पेट्रोल, भारत में कीमतें स्थिर—जानें आज के ताजा भाव और तुलना

April 20, 2026

SCOBSA Conclave 2026: दिल्ली में जुटे वैश्विक दिग्गज, आर्थिक नेतृत्व की राह पर भारत

April 20, 2026
Editors Picks

Pachpadra Refinery Update: पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर बड़ी अपडेट, जानें कब से शुरू होगा प्रोडक्शन

April 27, 2026

Rajasthan News : बांसवाड़ा में हत्या के बाद भड़की हिंसा, गुस्साई भीड़ ने घरों में लगाई आग, पुलिस पर भी पथराव

April 27, 2026

2 साल पहले हुई थी शादी, पति के बयान ने मचाई हलचल तो खड़े हुए एक्ट्रेस के कान, खुलेआम मंगवाई माफी

April 27, 2026

Summer Fever Alert: तेज गर्मी में बुखार के संकेत समझें, वरना हो सकता है बड़ा खतरा

April 27, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Pachpadra Refinery Update: पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर बड़ी अपडेट, जानें कब से शुरू होगा प्रोडक्शन

April 27, 2026

Rajasthan News : बांसवाड़ा में हत्या के बाद भड़की हिंसा, गुस्साई भीड़ ने घरों में लगाई आग, पुलिस पर भी पथराव

April 27, 2026

2 साल पहले हुई थी शादी, पति के बयान ने मचाई हलचल तो खड़े हुए एक्ट्रेस के कान, खुलेआम मंगवाई माफी

April 27, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.