Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बिलासपुर हाईकोर्ट का नया रोस्टर लागू: 3 जुलाई से बदलेगी बेंचों की सुनवाई व्यवस्था, CJI बेंच सुनेगी PIL

July 1, 2026

Ayushman Card Campaign: हर सप्ताह बनेंगे 5000 आयुष्मान कार्ड, छूटे हितग्राहियों को जोड़ने सरकार का बड़ा अभियान

July 1, 2026

छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा: 156 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, चयन प्रक्रिया पूरी

July 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, July 1
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Business
Business

NPA के जाल से बाहर आ गया बैंकिंग सेक्टर , क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 26, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

वर्ष 2017-18 में जब भारतीय बैंकिंग सेक्टर में फंसे कर्जे यानी नॉन-परफार्मिंग एसेट्स (एनपीए) का स्तर 10 फीसद (बैंकों की तरफ से वितरित कुल कर्जे के अनुपात में) हो गया था, तब कई घरेलू और विदेशी वित्तीय एजेंसियों ने भारतीय बैंकिंग की मर्सिया पढ़नी शुरू कर दी थी। लेकिन अब हालात पूरी तरह से नियंत्रण में है। देश के सभी बड़े बैंकों का शुद्ध एनपीए का स्तर एक फीसद से नीचे आ चुका है।

सरकार की तरफ से जो आंकड़े सोमवार को सदन में पेश किये गये उससे भी संकेत मिलते हैं कि कर्ज वसूली का सिस्टम सही तरीके से काम कर रहा है। निकट भविष्य में एनपीए की समस्या के फिर से सिर उठाने की संभावनाएं नजर नहीं आ रही है। वित्त मंत्रालय की तरफ से लोकसभा में बताया गया है कि पिछले पांच वर्षों में 6,82,286 करोड़ रुपये की राशि की वसूली की बकायेदारों से की जा चुकी है जिसने एनपीए के स्तर को नीचे लाने में अहम भूमिका निभाई है।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया है कि “पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय बैंकों ने कुल 1,70,107 करोड़ रुपये की राशि को बट्टे खाते में डाला है। जबकि पिछले तीन वित्त वर्षों की बात करें तो यह राशि 5,53,057 करोड़ रुपये है। उन्होंने स्पष्टीकरण दिया कि सरकार के स्तर पर बैंकों के बकाए कर्ज की राशि को बट्टे खाते में नहीं डाला जाता बल्कि यह कदम बैंकों के स्तर पर उठाया जाता है। साथ ही बट्टे खाते में डालने का मतलब यह नहीं है कि उक्त खाताधारकों से फिर उस कर्ज की वसूली नहीं की जाएगी। बैंक आगे भी कर्ज वसूली की प्रक्रिया जारी रखते हैं।”

सनद रहे कि बैंक जितनी बकाए कर्ज की राशि बट्टे खाते में डाल देते हैं उसका बहुत ही कम हिस्सा फिर वसूल हो पाता है। बीते मानसून सत्र में ही वित्त मंत्रालय की तरफ से राज्यसभा में बताया गया था कि विगत पांच वर्षों में जितनी राशि बट्टे खाते में डाली गई है उसमें से सिर्फ 18.70 फीसद हिस्सा ही बाद में वसूलने में सफलता मिली है।हाल के हफ्तों में देश के प्रमुख बैंकों के वित्तीय नतीजों पर नजर डालें तो यह बात साफ नजर आती है कि कर्जे को बट्टे खाते में डालने से हो या कर्ज प्रबंधन बेहतर तरीके से लागू करने से हो, इनके एनपीए का स्तर काफी हद तक काबू में है।

भारतीय स्टेट बैंक का ताजा नतीजा बताता है कि उनका शुद्ध एनपीए का स्तर सितंबर, 2024 की समाप्त तिमाही में 0.58 फीसद, पीएनबी का इसी अवधि में 0.48 फीसद, निजी सेक्टर के एचडीएफसी बैंक का 0.41 फीसद, आईसीआईसीआई का 0.42 फीसद पर आ चुका है। इससे भी बड़ी बात यह है कि ज्यादातर बड़े व प्रमुखों का रिकॉर्ड यह भी बताता है कि एनपीए का स्तर पर पिछले पांच तिमाहियों से लगातार घटा है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

पश्चिम एशिया संकट पर RBI गवर्नर का बयान—भारत ने बढ़ाया घरेलू तेल और गैस उत्पादन

April 21, 2026

अमेरिका में टैरिफ रिफंड शुरू—वॉलमार्ट को मिल सकते हैं 10 बिलियन डॉलर, अन्य कंपनियों पर भी नजर

April 21, 2026

कौन हैं जॉन टर्नस? टिम कुक के बाद Apple की कमान संभालने की चर्चाओं के बीच बढ़ी दिलचस्पी

April 21, 2026

रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ग्राम बरौदा के आंगनबाड़ी क्रमांक 1 में सफल दान वितरण कार्यक्रम संपन्न

April 21, 2026

पड़ोसी देशों में महंगा पेट्रोल, भारत में कीमतें स्थिर—जानें आज के ताजा भाव और तुलना

April 20, 2026

SCOBSA Conclave 2026: दिल्ली में जुटे वैश्विक दिग्गज, आर्थिक नेतृत्व की राह पर भारत

April 20, 2026
Editors Picks

बिलासपुर हाईकोर्ट का नया रोस्टर लागू: 3 जुलाई से बदलेगी बेंचों की सुनवाई व्यवस्था, CJI बेंच सुनेगी PIL

July 1, 2026

Ayushman Card Campaign: हर सप्ताह बनेंगे 5000 आयुष्मान कार्ड, छूटे हितग्राहियों को जोड़ने सरकार का बड़ा अभियान

July 1, 2026

छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा: 156 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, चयन प्रक्रिया पूरी

July 1, 2026

CG News: शिक्षकों को बड़ी राहत! शिक्षा सत्र 2026-27 तक पुनर्नियुक्ति को सरकार की मंजूरी

July 1, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

बिलासपुर हाईकोर्ट का नया रोस्टर लागू: 3 जुलाई से बदलेगी बेंचों की सुनवाई व्यवस्था, CJI बेंच सुनेगी PIL

July 1, 2026

Ayushman Card Campaign: हर सप्ताह बनेंगे 5000 आयुष्मान कार्ड, छूटे हितग्राहियों को जोड़ने सरकार का बड़ा अभियान

July 1, 2026

छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा: 156 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, चयन प्रक्रिया पूरी

July 1, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.