20.3 C
Raipur
Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पिछली बार से ज्यादा ब्रांड होंगे शामिल, ईवी-ओनली ब्रांड रहेंगे मौजूद

Must read

जल्द ही भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो होने वाला है, जिसे पहले ऑटो एक्सपो के नाम से जाना जाता था। इस बार इसे 17 से 22 जनवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में पहली बार की तुलना में ज्यादा ब्रांड हिल्सा लेने जा रहे हैं। 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। इसमें तकरीबन सभी कार निर्माता कंपनी के साथ कुछ लग्जरी कार निर्माता भी शामिल होंगे।

- Advertisement -

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में कई कार और SUVs निर्माता कंपनी शामिल होने वाली है। इस लिस्ट में Toyota, Maruti Suzuki, Hyundai, Mahindra, Tata Motors, Skoda and Volkswagen, Isuzu, Kia और JSW MG Motor India है। इन कंपनियों के साथ ही Mercedes-Benz, Audi और BMW जैसे ऑटोमेकर भी शामिल होंगे। इनके अलावा वियतनामी ईवी-ओनली ब्रांड Vinfast भी शामिल होगी, जो भारत में एंट्री के लिए प्लान बना रही है। इस शो में कंपनी अपनी 10 से 12 इलेक्ट्रिक गाड़ियों को पेश करेगी। चीन की ल-ईवी ब्रांड, BYD भी अपनी कारों और SUVs को पेश करेगी।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शामिल होने वाली बाइक, स्कूटर कंपनियों की लिस्ट में Ather Energy, Bajaj Auto, BMW Motorrad, Honda Scooters, Hero Moto Corp, Yamaha India, Ola Electric, Suzuki Motorcycle India और TVS जैसे टू-व्हीलर ब्रांड शामिल है। यह टू-व्हीलर निर्माता इस शो में अपनी लाइन-अप को पेश करेंगे।

 

More articles

Latest article