Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जंक फूड की चपेट में बचपन: हर तीसरा बच्चा शिकार; मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी की बनी नई वजह

July 28, 2026

CG Open School Exam Date: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने जारी किया परीक्षा शेड्यूल, अगस्त में होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

July 28, 2026

UPSC Recruitment 2026: प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें तुरंत आवेदन!

July 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, July 28
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » entertainment
entertainment

ढाई दशक बाद Mamta Kulkarni की हुई भारत वापसी, इस खास काम के लिए किया कमबैक

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 4, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

‘भोली-भाली लड़की’ और ‘मुझको राणा जी माफ करना’ जैसे गाने जब भी फैंस सुनते हैं, उनके दिमाग में सिर्फ एक ही नाम आता है ममता कुलकर्णी का। 90 के दशक में हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं ममता कुलकर्णी का नाम उन अभिनेत्रियों में शुमार था, जो सबसे बोल्ड हुआ करती थीं। साल 2002 में उनकी आखिरी फिल्म ‘कभी तुम कभी हम’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन इसके बाद एक्ट्रेस पर्दे से पूरी तरह से गायब हो गईं।

फिल्मों को छोड़ने के साथ-साथ बॉलीवुड की इस अदाकारा ने भारत भी छोड़ दिया। इंडस्ट्री से दूर होने के बाद ऐसी खबरें सामने आई थी कि एक्ट्रेस केन्या में शिफ्ट हो गई हैं। ममता कुलकर्णी का नाम 2016 में ड्रग्स केस में भी सामने आया था। हालांकि, इस साल अगस्त में बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए मामले में क्लीन चिट दे दी थी। आरोपों से मुक्त हो चुकी ममता कुलकर्णी अब 24 साल के बाद भारत लौट आई हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर करके बताया कि वह एक खास काम से इंडिया लौटी हैं।

कई सालों तक मीडिया लाइमलाइट से दूर रहने के बाद ‘करण-अर्जुन’ एक्ट्रेस ने 15 सितंबर 2022 में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। उन्हें काफी समय बाद देखकर फैंस के चेहरों पर भी खुशी आ गई थी। फिल्मों से दूर, लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वालीं ममता कुलकर्णी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया।

एक्ट्रेस ने कहा, “हेलो, मैं ममता कुलकर्णी हूं। 24 साल के बाद मैं मुंबई लौटी हूं ‘आमची मुंबई’। मुझे वो बीता वक्त याद आ गया है, जब मैं साल 2000 में इंडिया के बाहर गई थी और साल 2024 में मै वापस आई हूं। मैं काफी भावुक हो गई हूं और उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मैं काफी इमोशनल हो गई हूं। जब मेरी फ्लाइट लैंड हो रही थी, तो मैं अपने आसपास देख रही थी। मैंने 24 साल के बाद अपने देश को टॉप से देखा और मेरी आंखों में आंसू आ गए”।

90 के दौर की मशहूर एक्ट्रेस किसी फिल्म के सिलसिले में वापस नहीं आई हैं, बल्कि वह 2025 में होने वाले ‘महाकुंभ’ का हिस्सा बनने के लिए भारत लौटी हैं। ‘वक्त हमारा है’ एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट करने के साथ कैप्शन में लिखा, “मैं अपनी मातृभूमि पर 25 साल बाद लौटी हूं। 12 सालों की तपस्या के बाद मैंने ‘कुंभ मेला अटेंड किया था और अब 12 साल बाद में दोबारा ‘महाकुंभ 2025’ का हिस्सा बनने के लिए लौटी हूं”।

ममता कुलकर्णी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म ‘ननबर्गल’ से की थी, जो एक तमिल फिल्म थी। उन्हें ‘मेरा दिल तेरे लिए’ से हिंदी फिल्मों में आने का मौका मिला था। इसके बाद उन्होंने तिरंगा, वक्त हमारा है, अशांत, करण अर्जुन, घातक, चाइना गेट सहित कई फिल्मों में काम किया। हिंदी के अलावा ममता कुलकर्णी ने तमिल, तेलुगु, बंगाली फिल्मों में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

पल-पल था जान का डर…’: जब अंडरवर्ल्ड डॉन की दुबई पार्टी में मजबूरी में गाए कुमार सानू ने गाने

July 28, 2026

समंदर की गहराइयों में प्यार का इजहार! करण कुंद्रा ने स्कूबा डाइविंग के दौरान तेजस्वी को किया प्रपोज

July 27, 2026

‘किंग’ की शूटिंग से ब्रेक लेकर न्यूयॉर्क पहुंचे अभिषेक, ऐश्वर्या संग वायरल हुई तस्वीर, कूल अंदाज में दिखीं मिसेज बच्चन

July 26, 2026

‘कर्ली बालों वाली सीता’ पर छिड़ी बहस, साई पल्लवी के किरदार पर बोलीं दीपिका चिखलिया, अरुण गोविल का किया समर्थन

July 25, 2026

Lock Upp 2: श्रेया कालरा के बाद अब आकांक्षा चौधरी संग Kiss पर घिरे राम कपूर, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल

July 24, 2026

वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

July 23, 2026
Editors Picks

जंक फूड की चपेट में बचपन: हर तीसरा बच्चा शिकार; मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी की बनी नई वजह

July 28, 2026

CG Open School Exam Date: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने जारी किया परीक्षा शेड्यूल, अगस्त में होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

July 28, 2026

UPSC Recruitment 2026: प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें तुरंत आवेदन!

July 28, 2026

डिजिटल सेफ्टी पर DoT का बड़ा कदम: अब देश में ही स्टोर होगा कॉल और मैसेज डेटा, टेलीकॉम कंपनियों के लिए नियम सख्त

July 28, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

जंक फूड की चपेट में बचपन: हर तीसरा बच्चा शिकार; मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी की बनी नई वजह

July 28, 2026

CG Open School Exam Date: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने जारी किया परीक्षा शेड्यूल, अगस्त में होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

July 28, 2026

UPSC Recruitment 2026: प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें तुरंत आवेदन!

July 28, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.