Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Is Raghav Juyal Dating Niharika NM: क्या राघव जुयाल को मिला नया प्यार? निहारिका संग वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई डेटिंग की चर्चा

July 1, 2026

RRB Vacancy 2026: रेलवे में टेक्नीशियन के हजारों पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख और प्रक्रिया

July 1, 2026

WhatsApp Username Feature Update: अब नंबर नहीं, यूजरनेम से होगी पहचान! जानें WhatsApp Username बनाने का पूरा तरीका

July 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, July 1
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Business
Business

नवंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 14 प्रतिशत घटा, क्या है इसकी वजह

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 10, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

इक्विटी म्यूचुअल फंड में नवंबर में मासिक आधार पर 14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 35,943 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। विभिन्न व्यापक आर्थिक कारक, भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी चुनाव के परिणाम से उत्पन्न अस्थिरता इसकी मुख्य वजह रही। हालांकि, एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार,

गिरावट के बावजूद यह शेयरों में निवेश करने वाले कोषों में शुद्ध प्रवाह का लगातार 45वां महीना है, जो निवेशकों के बीच म्यूचुअल फंड के बढ़ते आकर्षण को दर्शाता है। इसके अलावा, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिये नवंबर में मासिक योगदान पिछले महीने 25,320 करोड़ रहा। अक्टूबर में यह आंकड़ा 25,323 करोड़ रुपये था।

मोतीलाल ओसवाल एएमसी के अखिल चतुर्वेदी ने कहा, ‘विभिन्न व्यापक आर्थिक कारकों, भू-राजनीतिक घटनाओं और अमेरिकी चुनाव परिणामों के कारण अस्थिरता बढ़ गई। इसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में निवेशकों ने निवेश करते समय प्रतीक्षा और निगरानी का रुख अपनाया। इस प्रकार नवंबर 2024 के लिए एसआइपी के जरिये मासिक योगदान लगभग स्थिर रहा वहीं एकमुश्त प्रवाह में गिरावट आई।’

कुल मिलाकर म्यूचुअल फंड उद्योग में समीक्षाधीन महीने में 60,295 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जबकि अक्टूबर में यह 2.4 लाख करोड़ रुपये था। वहीं उद्योग की प्रबंधन अधीन शुद्ध परिसंपत्तियां पिछले महीने बढ़कर 68.08 लाख करोड़ रुपये हो गईं, जो अक्टूबर में 67.25 लाख करोड़ रुपये थी। आंकड़ों के अनुसार, शेयरों में निवेश वाली योजनाओं में अक्टूबर में 41,887 करोड़ रुपये की तुलना में नवंबर में 35,943 करोड़ रुपये का निवेश हुआ।

नवंबर में गोल्ड ईटीएफ श्रेणी में 1,257 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ, जो पिछले महीने के 1,961 करोड़ रुपये से कम है। मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर-मैनेजर रिसर्च हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘अक्टूबर की तुलना में जुटाया गया फंड कम रहा, लेकिन भुनाए गए फंड की संख्या अधिक रही। इसका मतलब है कि निवेशकों ने ऊंचे स्तर पर सोने के कारोबार और आसन्न विवाह सीजन के साथ मुनाफावसूली का विकल्प चुना होगा, क्योंकि भौतिक सोने की मांग अधिक है।’

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

पश्चिम एशिया संकट पर RBI गवर्नर का बयान—भारत ने बढ़ाया घरेलू तेल और गैस उत्पादन

April 21, 2026

अमेरिका में टैरिफ रिफंड शुरू—वॉलमार्ट को मिल सकते हैं 10 बिलियन डॉलर, अन्य कंपनियों पर भी नजर

April 21, 2026

कौन हैं जॉन टर्नस? टिम कुक के बाद Apple की कमान संभालने की चर्चाओं के बीच बढ़ी दिलचस्पी

April 21, 2026

रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ग्राम बरौदा के आंगनबाड़ी क्रमांक 1 में सफल दान वितरण कार्यक्रम संपन्न

April 21, 2026

पड़ोसी देशों में महंगा पेट्रोल, भारत में कीमतें स्थिर—जानें आज के ताजा भाव और तुलना

April 20, 2026

SCOBSA Conclave 2026: दिल्ली में जुटे वैश्विक दिग्गज, आर्थिक नेतृत्व की राह पर भारत

April 20, 2026
Editors Picks

Is Raghav Juyal Dating Niharika NM: क्या राघव जुयाल को मिला नया प्यार? निहारिका संग वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई डेटिंग की चर्चा

July 1, 2026

RRB Vacancy 2026: रेलवे में टेक्नीशियन के हजारों पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख और प्रक्रिया

July 1, 2026

WhatsApp Username Feature Update: अब नंबर नहीं, यूजरनेम से होगी पहचान! जानें WhatsApp Username बनाने का पूरा तरीका

July 1, 2026

Aarogya Setu 2.0 लॉन्च: अब एक ऐप में मिलेंगी कई हेल्थ सुविधाएं, जानिए आपके कैसे आएगा काम

July 1, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Is Raghav Juyal Dating Niharika NM: क्या राघव जुयाल को मिला नया प्यार? निहारिका संग वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई डेटिंग की चर्चा

July 1, 2026

RRB Vacancy 2026: रेलवे में टेक्नीशियन के हजारों पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख और प्रक्रिया

July 1, 2026

WhatsApp Username Feature Update: अब नंबर नहीं, यूजरनेम से होगी पहचान! जानें WhatsApp Username बनाने का पूरा तरीका

July 1, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.