Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

चुनाव बाद हिंसा: बाराबनी TMC ब्लॉक अध्यक्ष समेत 3 गिरफ्तार, BJP कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मनाया जश्न

June 26, 2026

छत्तीसगढ़ के बीयर प्रेमियों के लिए खुशखबरी: सरकार ने क्राफ्ट बीयर को दी मंजूरी, अब मिलेंगे अलग-अलग फ्रेश फ्लेवर्स!

June 26, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र: 5 दिन, 1033 सवाल; इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी

June 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, June 26
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

NZ vs ENG: केन विलियमसन के शतक से न्यूजीलैंड मजबूत, इंग्लैंड की हालत खराब, मिला पहाड़ जैसा टारगेट

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 16, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

केन विलियमसन के शानदार शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने हेमिल्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर शिकंजा कस लिया है। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 658 रनों का विशाल टारगेट दिया है जिसके जवाब में अंग्रेजों ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 18 रन बनाकर दो विकेट भी खो दिए हैं। स्टंप्स तक जैकब बैथेल नौ रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ जो रूट हैं जिन्होंने अभी तक एक भी गेंद नहीं खेली है। इंग्लैंड की टीम अभी भी टारगेट से 640 रन पीछे है।

केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में 156 रन बनाए। अपनी इस पारी में विलियमसन ने 204 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौके और एक छक्का मारा है। विलियमसन पहली पारी में अर्धशतक से चूक गए थे। उन्होंने 44 रन बनाए थे, लेकिन इस पारी में उनके बल्ले से शतक निकला। न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 136 रनों के साथ की।

रचिन रवींद्र ने विलियमसन का साथ दिया और 44 रन बनाए। 235 के कुल स्कोर पर मैथ्यू पॉट्स ने उन्हें आउट कर दिया। डेरिल मिचेल ने फिर विलियमसन का साथ दिया। दोनों ने मिलकर 102 रनों की साझेदारी की। मिचेल 84 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के मार 60 रन बनाने में सफल रहे। 327 के कुल स्कोर पर विलियमसन की पारी का अंत शोएब बशीर ने कर दिया। मिचेल 375 के कुल स्कोर पर आउट हुए। पांच रन बाद ग्लेन फिलिप्स भी पवेलियन लौट लिए। वह सिर्फ तीन रन ही बना सके।

अंत में मिचेल सैंटनर और टॉम ब्लंडल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। सैंटनर 443 के कुल स्कोर पर आउट हुए। वह एक रन से अर्धशतक से चूक गए। 38 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से उन्होंने ये पारी खेली। टिम साउदी दो और मैट हेनरी बिना खाता खोले आउट हो गए। ब्लंडल 44 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 55 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और तीन छक्के मारे। न्यूजीलैंड की पारी 453 रनों पर सिमट गई। दूसरी पारी में मेजबान टीम 204 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी और इसलिए इंग्लैंड को उसने विशाल टारगेट दिया है।

इंग्लैंड के पास मैच ड्रॉ कराने के लिए दो दिन का समय है, लेकिन उसके लिए ये भी मुश्किल लग रहा है। इंग्लैंड ने अपने दो विकेट खो दिए हैं। इस टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को विकेट खो दिए हैं। जैक क्रॉली और बेन डकेट दोनों ही बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। क्रॉली ने पांच रन बनाए। बेन डकेट चार रन ही बना सके। पहली पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज बुरी तरह से फेल हुए थे और 143 रनों पर ढेर हो गए थे। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 347 रन बनाए थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

‘वंडर बॉय’ के डेब्यू पर सस्पेंस गहराया! कोच के बयान ने वैभव सूर्यवंशी के पहले मैच पर लगाया सस्पेंस का तड़का

June 26, 2026

क्रिकेट प्रेमियों के लिए जरूरी खबर! भारत-आयरलैंड सीरीज का नया टाइम टेबल जारी, मैच शुरू होने का समय अभी नोट कर लें

June 25, 2026

ICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का खेल खत्म! टूर्नामेंट से बाहर हुईं चार टीमें

June 24, 2026

जर्सी मिलते ही छलक पड़े वैभव सूर्यवंशी के जज्बात, रघु के छुए पैर, BCCI ने शेयर किया VIDEO

June 23, 2026

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच डबल धमाका! सिर्फ 4 दिन में 2 बार भिड़ेंगी दोनों टीमें, जानें पूरा शेड्यूल

June 22, 2026

IND A vs SL A Final: वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक प्रदर्शन, 11 गेंदों में अर्धशतक ठोक रचा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

June 21, 2026
Editors Picks

चुनाव बाद हिंसा: बाराबनी TMC ब्लॉक अध्यक्ष समेत 3 गिरफ्तार, BJP कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मनाया जश्न

June 26, 2026

छत्तीसगढ़ के बीयर प्रेमियों के लिए खुशखबरी: सरकार ने क्राफ्ट बीयर को दी मंजूरी, अब मिलेंगे अलग-अलग फ्रेश फ्लेवर्स!

June 26, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र: 5 दिन, 1033 सवाल; इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी

June 26, 2026

‘वंडर बॉय’ के डेब्यू पर सस्पेंस गहराया! कोच के बयान ने वैभव सूर्यवंशी के पहले मैच पर लगाया सस्पेंस का तड़का

June 26, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

चुनाव बाद हिंसा: बाराबनी TMC ब्लॉक अध्यक्ष समेत 3 गिरफ्तार, BJP कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मनाया जश्न

June 26, 2026

छत्तीसगढ़ के बीयर प्रेमियों के लिए खुशखबरी: सरकार ने क्राफ्ट बीयर को दी मंजूरी, अब मिलेंगे अलग-अलग फ्रेश फ्लेवर्स!

June 26, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र: 5 दिन, 1033 सवाल; इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी

June 26, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.