Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Census Update: रायपुर में 1 अगस्त से शुरू होगा विशेष जनगणना सर्वे, शिक्षा से लेकर सड़क तक 9 सेक्शन का होगा डाटा कलेक्शन

July 29, 2026

Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर

July 29, 2026

Japan Earthquake: धरती हिलते ही मची तबाही! मॉल के उड़े परखच्चे, फैक्ट्री पर गिरी चिमनी, जानें कितनी हुई मौतें

July 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, July 29
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

रोजाना वॉक करने से कम हो सकते हैं डिप्रेशन के लक्षण, सेहत को मिलते हैं और भी कई फायदे

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 18, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में डिप्रेशन एक आम समस्या बन गई है। कई लोग तनाव, एंग्जायटी और उदासीनता से जूझ रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने का एक आसान और असरदार तरीका एक स्टडी में सामने आया है। हम बात कर रहे हैं वॉक करने की। इस स्टडी में सामने आया है कि रोजाना वॉक करने से डिप्रेशन कम करने में काफी मदद मिल सकती है। आइए इस बारे में और गहराई से जानने की कोशिश करते हैं।

जामा नेटर्वक जर्नल में पब्लिश हुई इस स्टडी के मुताबिक, रोजाना थोड़ी मात्रा में अपना स्टेप काउंट बढ़ाने से डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में काफी मदद मिल सकती है। रोजाना वॉक करने से आपकी मेंटल हेल्थ को काफी फायदा मिल सकता है। हालांकि, इस स्टडी में यह भी पाया कि 10 हजार स्टेप्स पहुंचने के बाद स्टेप काउंट बढ़ाने से कोई खास फायदा नजर नहीं आया। इसके अलावा, योग, वेट ट्रेनिंग, एरोबिक्स और ताई ची भी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने में काफी मदद कर सकते हैं। पैदल चलना सिर्फ एक एक्सरसाइज ही नहीं है, बल्कि यह आपके शरीर और मन दोनों के लिए लाभदायक है। नियमित रूप से पैदल चलने से कई फायदे होते हैं, जैसे-

  • तनाव कम करना- पैदल चलने से शरीर में एंडोर्फिन नाम के हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जो एक नेचुरल पेन रिलीफ और मूड लिफ्टर है। यह तनाव और एंग्जायटी को कम करने में मदद करता है।
  • नींद की गुणवत्ता में सुधार- पैदल चलने से आपको रात को अच्छी नींद आती है, जिससे आप दिन भर तरोताजा महसूस करते हैं।
  • आत्मविश्वास बढ़ाना- नियमित एक्सरसाइज करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और आप खुद को ज्यादा केपेबल महसूस करते हैं।
  • दिल के स्वास्थ्य में सुधार- पैदल चलने से दिल का स्वास्थ्य बेहतर होता है।
  • वेट लॉस- रोज वॉक करने से कैलोरी बर्न होती हैं, पाचन दुरुसत रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

वॉक करना शुरू करने के लिए आपको किसी खास उपकरण या जिम की मेंमबरशिप की जरूरत नहीं होती है। आप कहीं भी, कभी भी वॉक कर सकते हैं। बस कुछ बातों का ध्यान रखें, जैसे-

  • शुरुआत में 15-20 मिनट से शुरू करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाते जाएं।
  • धीमी गति से चलने से ज्यादा फायदे होते हैं।
  • नेचर के बीच चलने से मन शांत होता है और तनाव कम होता है।
  • सही जूते और आरामदायक कपड़े पहनकर वॉक करें, ताकि चोट लगने या घबराहट की समस्या न हो।
  • अगर आप हाई बीपी या दिल के मरीज हैं, तो वॉक शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से बात कर लें।

सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मॉडिरेट स्पीड से पैदल चलना डिप्रेशन को कम करने के लिए काफी है। आप इसे रोजाना 30 मिनट या सप्ताह में 5 दिन 30-30 मिनट भी कर सकते हैं। आप दिन में किसी भी समय वॉक कर सकते हैं। हालांकि, सुबह के समय वॉक करना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि इससे आपका दिन अच्छा शुरू होता है और दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं। आप शाम को खाना खाने के बाद भी वॉक कर सकते हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

सुबह उठते ही सबसे पहले फोन उठाते हैं? आपकी ये आदत सेहत पर पड़ सकती है भारी

July 29, 2026

जंक फूड की चपेट में बचपन: हर तीसरा बच्चा शिकार; मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी की बनी नई वजह

July 28, 2026

शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, भीड़भाड़ में जाने से पहले जानें H1N1 के शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके

July 27, 2026

मानसून हेल्थ अलर्ट: बारिश के मौसम में इन बीमारियों का बढ़ता है खतरा, ये लक्षण दिखें तो तुरंत बरतें सावधानी

July 26, 2026

Parents Alert! बच्चों से पहले खुद पर दें ध्यान! माता-पिता का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना बच्चों की असुरक्षा की वजह: रिसर्च

July 25, 2026

बदलते मौसम में बढ़ रही सर्दी-खांसी! कहीं कोविड-19 तो नहीं? डॉक्टर ने बताए नए लक्षण और बचाव के तरीके

July 24, 2026
Editors Picks

CG Census Update: रायपुर में 1 अगस्त से शुरू होगा विशेष जनगणना सर्वे, शिक्षा से लेकर सड़क तक 9 सेक्शन का होगा डाटा कलेक्शन

July 29, 2026

Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर

July 29, 2026

Japan Earthquake: धरती हिलते ही मची तबाही! मॉल के उड़े परखच्चे, फैक्ट्री पर गिरी चिमनी, जानें कितनी हुई मौतें

July 29, 2026

ICC Rankings में वैभव सूर्यवंशी का धमाका! लगाई 230 स्थानों की छलांग; जानिए अब कौन-से नंबर पर पहुंचे

July 29, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Census Update: रायपुर में 1 अगस्त से शुरू होगा विशेष जनगणना सर्वे, शिक्षा से लेकर सड़क तक 9 सेक्शन का होगा डाटा कलेक्शन

July 29, 2026

Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर

July 29, 2026

Japan Earthquake: धरती हिलते ही मची तबाही! मॉल के उड़े परखच्चे, फैक्ट्री पर गिरी चिमनी, जानें कितनी हुई मौतें

July 29, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.