Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Census Update: रायपुर में 1 अगस्त से शुरू होगा विशेष जनगणना सर्वे, शिक्षा से लेकर सड़क तक 9 सेक्शन का होगा डाटा कलेक्शन

July 29, 2026

Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर

July 29, 2026

Japan Earthquake: धरती हिलते ही मची तबाही! मॉल के उड़े परखच्चे, फैक्ट्री पर गिरी चिमनी, जानें कितनी हुई मौतें

July 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, July 30
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

R Ashwin की ड्रेसिंग रूम में आखिरी एंट्री जीत लेगी दिल! कंगारुओं का खास तोहफा हमेशा याद रखेंगे ‘अन्ना’

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 19, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने 38 साल की उम्र में 18 दिसंबर को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया। अश्विन ने ये फैसला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए गाबा टेस्ट के बाद लिया। अश्विन के रिटायरमेंट की खबर जानकर हर किसी की आंखें नम हो गई। वहीं, रिटायरमेंट के बाद जब अश्विन आखिरी बार ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो उस दौरान भी खिलाड़ी और स्पोर्ट स्टाफ भावुक नजर आए।

उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ड्रेसिंग रूम में अश्विन ने एक इमोशन स्पीच दी। इसके अलावा जब वह ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस और नाथन लियोन ने उन्हें एक खास तोहफा दिया, जिसे ‘अन्ना’ हमेशा याद रखेंगे।

दरअसल, बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखने को मिला कि जब आखिरी बार अश्विन ने ड्रेसिंग रूम में एंट्री की तो ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस और नाथन लियोन ने उन्हें ऑस्ट्रेलियाई द्वारा साइन की हुई जर्सी थमाई। इन दोनों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अश्विन की वीडियो पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

वीडियो में अश्विन कहते हुए नजर आए कि मुझे नहीं पता कि क्यों बोलूं। टीम हडल में बोलना आसान होता है। मेरे लिए यह वाकई एक भावुक पल है। ऐसा फील हो रहा है जैसे मैंने अभी पहली बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया है। मैंने काफी लोगों का ट्रांजीशन देखा है। द्रविड़ पाजी और सचिन पाजी ने छोड़ा। सबका टाइम आता है। यह मेरा समय है। मैंने यहां पूरा लुत्फ उठाया है। मैंने कुछ बेहतरीन रिश्ते बनाए हैं। खासकर 4-5 सालों में। मैं अपने साथियों को पीछे छोड़ रहा हूं।

अश्विन अब इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। हालांकि, वह आईपीएल में अभी खेलना जारी रखेंगे। सीएसके ने अश्विन को IPL 2025 के लिए 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा। 7 साल बाद अश्विन की सीएसके में वापसी हुई है। उन्होंने आईपीएल में 2009 में सीएसके की तरफ से खेलते हुए डेब्यू किया था। अश्विन ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स , आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेला है।

आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 106 मैचों में 537 विकेट हासिल किए। उनके नाम 37 बार फाइव विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड हैं और 8 बार उन्होंने मैच में 10 विकेट लिए। अश्विन ने वनडे में 156 विकेट हासिल किए। टी20 में उन्होंने 72 विकेट लिए। सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड के मामले में अश्विन ने मुरलीधरन के बराबर की है। उन्होंने 11 अवॉर्ड जीते हैं। अश्विन का बतौर स्पिनर का बेस्ट बॉलिंग स्ट्राइक रेट- 50.7 (200+विकेट) का रहा। वहीं, बतौर बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में अश्विन ने 3503 रन बनाए और उन्होंने कुल 6 टेस्ट शतक लगाए।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

ICC Rankings में वैभव सूर्यवंशी का धमाका! लगाई 230 स्थानों की छलांग; जानिए अब कौन-से नंबर पर पहुंचे

July 29, 2026

IND vs SL Test Series से पहले टीम इंडिया खेलेगी एक और मैच, जानिए कब और किसके खिलाफ होगा मुकाबला

July 28, 2026

IND vs ZIM 3rd T20I: आज कितने बजे शुरू होगा मुकाबला? जानिए कब, कहां और कैसे देखें LIVE Streaming

July 26, 2026

वैभव सूर्यवंशी के साथ व्यवहार पर गौतम गंभीर घिरे, पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा- ‘वह बेवकूफी करते हैं’

July 25, 2026

ODI World Cup 2027 Qualifier: रोमांचक हुई रेस, इस टीम की एंट्री अब लगभग तय!

July 24, 2026

FIFA World Cup 2026 Champion: स्पेन बना दो बार का FIFA वर्ल्ड चैंपियन! देखें किस देश ने सबसे अधिक बार जीता है विश्व कप

July 20, 2026
Editors Picks

CG Census Update: रायपुर में 1 अगस्त से शुरू होगा विशेष जनगणना सर्वे, शिक्षा से लेकर सड़क तक 9 सेक्शन का होगा डाटा कलेक्शन

July 29, 2026

Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर

July 29, 2026

Japan Earthquake: धरती हिलते ही मची तबाही! मॉल के उड़े परखच्चे, फैक्ट्री पर गिरी चिमनी, जानें कितनी हुई मौतें

July 29, 2026

ICC Rankings में वैभव सूर्यवंशी का धमाका! लगाई 230 स्थानों की छलांग; जानिए अब कौन-से नंबर पर पहुंचे

July 29, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Census Update: रायपुर में 1 अगस्त से शुरू होगा विशेष जनगणना सर्वे, शिक्षा से लेकर सड़क तक 9 सेक्शन का होगा डाटा कलेक्शन

July 29, 2026

Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर

July 29, 2026

Japan Earthquake: धरती हिलते ही मची तबाही! मॉल के उड़े परखच्चे, फैक्ट्री पर गिरी चिमनी, जानें कितनी हुई मौतें

July 29, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.