Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी! नायब तहसीलदार ने बीच सड़क पर आतिशबाजी कर मनाया जन्मदिन, वीडियो वायरल

October 23, 2026

आधी रात महाकाल मंदिर में घुसे आतंकी! NSG कमांडो के खतरनाक एक्शन से मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

October 23, 2026

जापान में छत्तीसगढ़ का डंका: अभिजीत सखूजा ने पैरा एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, October 23
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ हो रहा से भेदभाव, बॉक्सिंड-डे टेस्ट से पहले ‘दर्द’ में भारतीय बल्लेबाज

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 23, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 26 दिसबंर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हो रहे बाक्सिंग डे टेस्ट से पहले माहौल को काफी गरमा गया है। विराट कोहली के साथ मेलबर्न एयरपोर्ट पर आस्ट्रेलियाई पत्रकार का विवाद, फिर रवींद्र जडेजा की प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय टीम के मीडिया मैनेजर से स्थानीय पत्रकारों के दु‌र्व्यवहार के बाद अब अभ्यास पिचों को लेकर भारतीय टीम से भेदभाव सामने आया है।

बॉक्सिंग-डे टेस्ट की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) के आउटडोर नेट्स पर जो अभ्यास पिचें उपलब्ध कराई गई हैं, उनकी गुणवत्ता से खिलाड़ी खुश नहीं हैं। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज इस समय 1-1 से बराबर है। शुक्रवार को मेलबर्न पहुंची भारतीय टीम ने एमसीजी में दो अभ्यास सत्रों में हिस्सा लिया है और मेहमानों को जो अभ्यास के लिए चार पिचें उपलब्ध कराई गई हैं, उनमें उछाल और गति बेहद कम है। ये बाक्सिंग डे टेस्ट में इस्तेमाल की जाने वाली पिच से बिल्कुल ही अलग हैं।

सूत्रों के अनुसार, ये अभ्यास पिचें विशेष रूप से बिग बैश लीग में अभ्यास सत्रों के लिए तैयार कराई गई थीं। पास में ही घास वाली और उछाल वाली अभ्यास विकेट उपलब्ध होने के बावजूद उन्होंने भारतीय टीम के लिए तैयार नहीं किया गया। ऐसी खबरें हैं कि अब इन पिचों को ऑस्ट्रेलियाई टीम को उपलब्ध कराया जाएगा, जिसका सीधा लाभ मेजबानों को मैच में होगा। यानी भारत को अभ्यास के लिए धीमी और कम उछाल वाली पिचें और ऑस्ट्रेलियाई टीम को टेस्ट के दौरान इस्तेमाल होने वाली पिच से मिलती-जुलती विकेट मुहैया कराना स्पष्ट रूप से भेदभाव दिखाता है।

इसके साथ ही स्थानीय नेट गेंदबाजों की खराब गुणवत्ता ने भारतीय टीम के लिए चुनौतियों को और बढ़ा दिया है। पूरे दौरे के दौरान टीम प्रबंधन ने अभ्यास सत्रों के लिए आवश्यक गति को दोहराने में असमर्थता का हवाला देते हुए इन गेंदबाजों का बहुत कम इस्तेमाल किया है। भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा, मुझे लगता है कि ये विकेट सफेद गेंद वाले क्रिकेट के लिए हैं। उछाल कम था और बल्लेबाजों के लिए गेंद छोड़ना मुश्किल था। ऐसी स्थिति में भारतीय टीम के लिए मेलबर्न टेस्ट की तैयारी करना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

भारतीय और ऑस्ट्रेलिया मीडिया के बीच निर्धारित प्रेस मैच को रद कर दिया गया है। भारतीय मीडिया ने रवींद्र जडेजा से जुड़े प्रेस कांफ्रेंस विवाद के बाद पहले से तय मैच का बहिष्कार किया। मेलबर्न के जंक्शन ओवल में रविवार को यह टी-20 मुकाबला होना था। रविवार को एमसीजी में अभ्यास के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बाएं घुटने में चोट लग गई। फिलहाल ये चोट इतनी गंभीर नहीं है और रोहित मेलबर्न टेस्ट में खेलेंगे। रोहित स्पिन गेंदबाजी के विरुद्ध अभ्यास कर रहे थे और फुल शाट खेलने के प्रयास में वह बाएं घुटने पर चोट लगा बैठे। इसके बाद फिजियो दौड़कर रोहित के पास पहुंचे, जिसके बाद रोहित ने अभ्यास नहीं किया और घुटने पर बर्फ लगाते हुए नजर आए।

टीम के सूत्रों ने पुष्टि की है कि अभ्यास सत्र के दौरान गेंद लगने के बाद रोहित के घुटने में सूजन आ गई है और बीसीसीआइ की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रखेगी। हालांकि रोहित लंबे समय तक बल्लेबाजी करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने शुरुआत में जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों का सामना किया और फिर स्पिनरों रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और देवदत्त पडिक्कल का सामना किया,

लेकिन घुटने पर गेंद लगने के कारण उन्हें सत्र समय से पहले समाप्त करना पड़ा। हालांकि चोट इतनी गंभीर नहीं है कि रोहित के मेलबर्न में खेलने पर कोई संकट हो, लेकिन यह टीम और कप्तान दोनों के लिए चिंता का विषय है। वहीं, बल्लेबाजी के दौरान आकाश दीप को भी चोट लगी है। इससे पहले शनिवार को केएल राहुल के हाथ में भी चोट लगी थी। इस बीच, शनिवार को विश्राम करने वाले जसप्रीत बुमराह ने नेट्स पर वापसी की और रोहित, विराट कोहली, शुभमन गिल और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को गेंदबाजी की। बुमराह ने पूरी तीव्रता के साथ गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती देते हुए पूरे जोश के साथ दिखाई दिए। भारतीय टीम सोमवार को विश्राम करेगी, जिसके बाद मंगलवार को फिर से अभ्यास करेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

जापान में छत्तीसगढ़ का डंका: अभिजीत सखूजा ने पैरा एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक

October 23, 2026

IND vs ZIM: रायपुर में टीम इंडिया का धमाका! जिम्बाब्वे को 92 रन से हराकर सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा

October 21, 2026

Team India का अगला मुकाबला कब? न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 की तारीख जानें

October 19, 2026

IND vs ZIM 2nd T20: रायपुर में आज दूसरा T20 मुकाबला, टीम इंडिया के पास सीरीज पर कब्जा जमाने का मौका, स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा रच सकती हैं इतिहास

October 18, 2026

IND W vs ZIM W: रायपुर T20 में भारत की जीत, जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त; निकी प्रसाद-दीप्ति शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

October 17, 2026

IND vs NZ: भारत की वनडे टीम पर बड़ा अपडेट, न्यूजीलैंड दौरे के लिए इस दिन होगा स्क्वॉड का ऐलान; जानें तमाम डिटेल

October 15, 2026
Editors Picks

हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी! नायब तहसीलदार ने बीच सड़क पर आतिशबाजी कर मनाया जन्मदिन, वीडियो वायरल

October 23, 2026

आधी रात महाकाल मंदिर में घुसे आतंकी! NSG कमांडो के खतरनाक एक्शन से मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

October 23, 2026

जापान में छत्तीसगढ़ का डंका: अभिजीत सखूजा ने पैरा एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक

October 23, 2026

CG News: नगर निगम की वेबसाइट पर साइबर अटैक! पाकिस्तानी सिंबल दिखने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

October 23, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी! नायब तहसीलदार ने बीच सड़क पर आतिशबाजी कर मनाया जन्मदिन, वीडियो वायरल

October 23, 2026

आधी रात महाकाल मंदिर में घुसे आतंकी! NSG कमांडो के खतरनाक एक्शन से मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

October 23, 2026

जापान में छत्तीसगढ़ का डंका: अभिजीत सखूजा ने पैरा एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक

October 23, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.