27.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

RPSC Teacher Recruitment: राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, भरे जाएंगे 2 हजार से अधिक पद

Must read

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर भर्ती- ग्रेड कॉम्प भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc. rajasthan. gov.in या recruitment. rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी, 2025 है। अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए, अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें।

- Advertisement -

सूचना के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2129 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 288 पद हिंदी, 327 पोस्ट अंग्रेजी में और 327 खाली पद गणित विषय में भरे जाएंगे। इसके अलावा, 350 विज्ञान विषय में और 88 सामाजिक विज्ञान के लिए और 309 संस्कृत के लिए निर्धारित किए गए हैं। साथ ही 64 पद पंजाबी में और 9 पोस्ट उर्दू विषय के लिए निर्धारित किए गए हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदकों को 1 जनवरी, 2026 तक 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। एज लिमिट में मिलने वाली छूट के बारे में उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूबीडी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। अब, होमपेज पर एसएसओ 2024 एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। अब फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

More articles

Latest article