Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

US-Iran War: ईरान पर अमेरिकी सेना का बड़ा हमला, 90 ठिकाने तबाह; ट्रंप ने शेयर किया ऑपरेशन का वीडियो

July 9, 2026

IND vs ENG आज कितने बजे से? मैच का टाइम अभी नोट करें, नहीं तो छूट जाएगा रोमांचक मुकाबला

July 9, 2026

CG EV Charging Stations: इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत! छत्तीसगढ़ में 200 से अधिक EV चार्जिंग स्टेशन खोलने की योजना; सरकार देगी वित्तीय मदद

July 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, July 9
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

पीएम मोदी बोले- ‘देश के लिए मनमोहन सिंह की निष्ठा देती है प्रेरणा’, सोनिया-राहुल ने भी दी श्रद्धांजलि

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 27, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। रात करीब आठ बजे एम्स  की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। हार्ट से संबंधित परेशानी के चलते 92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। जहां उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन बाद में उनके निधन की खबर सामने आई। गुरुवार रात 9 बजकर 51 मिनट पर मनमोहन सिंह ने अंतिम सांस ली।

बता दें कि इससे पहले 13 अक्टूबर 2021 को मनमोहन सिंह बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराए गए थे। उस दौरान उनका बुखार ठीक हो गया था, लेकिन बाद में उन्हें कमजोरी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह देश मनमोहन सिंह को एक महान अर्थशास्त्री और ईमानदार पीएम के रूप में याद रखेगा। यह देश के लिए बहुत बड़ा झटका है। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने कहा कि एक सांसद के तौर पर उनकी निष्ठा सभी के लिए प्रेरणा है। महत्वपूर्ण अवसरों पर वे व्हीलचेयर पर संसद आते थे और सांसद के तौर पर अपना कर्तव्य निभाते थे। पीएम ने कहा कि मनमोहन सिंह ने हमेशा विभिन्न दलों के नेताओं के साथ अपने संबंध बनाए रखे और सभी के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल और पार्टी के अन्य नेताओं ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

US-Iran War: ईरान पर अमेरिकी सेना का बड़ा हमला, 90 ठिकाने तबाह; ट्रंप ने शेयर किया ऑपरेशन का वीडियो

July 9, 2026

Meloni-Trump: क्या खत्म हो गई ट्रंप-मेलोनी की नाराजगी? जानें दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के लिए क्या कहा

July 8, 2026

Bangladesh NCP Rally Blast: बांग्लादेश की राजधानी ढाका दहली, रैली के बीच बम ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी; कई लोग घायल

July 7, 2026

“हमें भारत की मदद चाहिए”: पाकिस्तान के अत्याचारों के बीच PoK नेता की बड़ी गुहार, वीडियो वायरल

July 6, 2026

“एक शॉट में खत्म हो जाता पूरा ईरानी नेतृत्व…” – अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

July 5, 2026

Khamenei Funeral Updates: खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी लाखों की भीड़, भारत समेत 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

July 4, 2026
Editors Picks

US-Iran War: ईरान पर अमेरिकी सेना का बड़ा हमला, 90 ठिकाने तबाह; ट्रंप ने शेयर किया ऑपरेशन का वीडियो

July 9, 2026

IND vs ENG आज कितने बजे से? मैच का टाइम अभी नोट करें, नहीं तो छूट जाएगा रोमांचक मुकाबला

July 9, 2026

CG EV Charging Stations: इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत! छत्तीसगढ़ में 200 से अधिक EV चार्जिंग स्टेशन खोलने की योजना; सरकार देगी वित्तीय मदद

July 9, 2026

सावधान! छत्तीसगढ़ में E-Challan के नाम पर साइबर ठगी का जाल, सरकारी नोटिस समझकर न करें ये बड़ी गलती

July 9, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

US-Iran War: ईरान पर अमेरिकी सेना का बड़ा हमला, 90 ठिकाने तबाह; ट्रंप ने शेयर किया ऑपरेशन का वीडियो

July 9, 2026

IND vs ENG आज कितने बजे से? मैच का टाइम अभी नोट करें, नहीं तो छूट जाएगा रोमांचक मुकाबला

July 9, 2026

CG EV Charging Stations: इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत! छत्तीसगढ़ में 200 से अधिक EV चार्जिंग स्टेशन खोलने की योजना; सरकार देगी वित्तीय मदद

July 9, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.