21.1 C
Raipur
Wednesday, February 4, 2026
- Advertisement -

Pushpa 2 Day 27 Collection: मंगल को ‘पुष्पाराज’ ने खेला कमाई जबरदस्त दंगल, 27वें दिन बरसे बंपर नोट

Must read

बीते 5 दिसंबर को फिल्म पुष्पा 2 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया और जल्द ही अल्लू अर्जुन स्टारर ये फिल्म रिलीज का पहला महीना पूरा कर लेगी। इसके बावजूद पुष्पा- द रूल की धमाकेदार कमाई का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। चौथे वीकेंड के बाद भी पुष्पा 2 के कलेक्शन की रफ्तार ठीकठाक तरीके से आगे बढ़ रही है। वीक डे में एक बार फिर से इस फिल्म के कारोबार में इजाफा देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि 27वें दिन पुष्पा पार्ट 2 ने कितनी कमाई की है।

- Advertisement -

बीते रविवार को पुष्पा ने बंपर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर किसी को सरप्राइज किया था। ये इसलिए भी खास था कि बेबी जॉन और मुफासा- द लॉयन किंग जैसी कई फिल्मों की रिलीज के बाद भी पुष्पा- द रूल ने हार नहीं मानी। माना जा रहा था की वीक डे में इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिलेगी।

लेकिन वो इतनी नहीं है, जिससे फिल्म के मेकर्स की चिंता बढ़ जाए।  रिलीज के चौथे मंगलवार को पुष्पा 2 ने करीब 6 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। 27वें दिन की कमाई के आंकड़ो से मूवी के नेट कलेक्शन में काफी इजाफा देखने को मिला है, जिसकी वजह से पुष्पा- द रूल की टोटल इनकम 1170 करोड़ हो गई है।

बता दें कि सोमवार की तुलना में मंगलवार को पुष्पा 2 की कमाई करीब 30 लाख कम रही है। फिल्म की ये इनकम हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं को मिलाकर है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने के मामले में पुष्पा 2 भारतीय सिनेमा के इतिहास की पहली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को धराशायी कर डाला है। जो इस प्रकार हैं-

  • पुष्पा 2- 1170 करोड़

  • जवान- 643 करोड़

  • स्त्री 2- 627 करोड़

  • एनिमल- 556 करोड़

  • पठान- 543 करोड़

  • गदर 2- 525 करोड़

  • बाहुबली 2- 511 करोड़

More articles

Latest article