21.1 C
Raipur
Wednesday, February 4, 2026
- Advertisement -

Jheel Mehta Wedding: शादी के जोड़े में शहजादी की तरह नजर आईं सोनू भिड़े…नए साल पर दोहरी हुई खुशी

Must read

तारक मेहता की सोनू भिड़े उर्फ झील मेहता नए साल के साथ ही एक नए फेज में भी प्रवेश कर चुकी हैं। एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। एक्ट्र्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आदित्य दुबे के साथ शादी कर ली है। एक्ट्रेस की शादी किसी फेयरी टेल से कम नहीं थी।  ये एक रॉयल सेलिब्रेशन था जिसमें कुछ खास दोस्त और फैमिली के लोग ही मौजूद थे। झील ने 31 दिसंबर, 2024 को शादी की। हालांकि की माने तो दोनों ने 28 दिसंबर को शादी की थी। अब हाल ही में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें उनकी जयमाला के समय का इमोशनल मोमेंट देखने को मिला।

- Advertisement -

झील ने जो वीडियो पोस्ट की है उसमें उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में उन्होंने लिखा,’आप सभी के लिए प्यार और केवल प्यार जो हमारे इस जश्न का हिस्सा थे। वहीं लाल जोड़े में सजी झील को देखकर उनके पति इमोशनल हो गए। इस पूरे वीडियो में एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वो थी झील की चुन्नी। झील की चुन्नी के पीछे लिखा था-‘ हैशटैग झील के प्यार में डूबे।’

वीडियो में मेहंदी, हल्दी से लेकर शादी के दिन की पूरी झलक साफ दिखाई दे रही है। वहीं झील के पति आदित्य ने कहा कि जब वो चलकर मेरे सामने आई तो मुझे ऐसा लगा जैसे मैं हमारे 14 साल के रिश्ते में 10 साल पीछे चला गया हूं। आदित्य ने झील को वरमाल पहनाई और उनके आंसू पोंछे। वहीं इस वीडियो को देखकर दोनों के फैंस भी इमोशनल हो गए और अपने फेवरेट कपल को जिंदगी के नए पल की बधाई देने लगे।

More articles

Latest article