28.1 C
Raipur
Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

तनाव कम हो न हो लेकिन हर रोज आपका दिल हो रहा कमजोर, सिगरेट के धुएं से सुलग रहे फेफड़े

Must read

सिगरेट का शौक लोगों को मौत के मुंह में ले जा रहा है। लगातार सिगरेट पीना और फिर इसकी लत में पूरी तरह से घिर जाना सेहत पर बुरी तरह प्रभाव डाल रहा है। अक्सर लोगों का कहना होता है कि तनाव दूर करने के लिए वह सिगरेट पीते हैं, लेकिन डॉक्टर्स कहते हैं कि सिगरेट पीने से तनाव दूर करना केवल एक भ्रम है। यह मेडिकल फील्ड से साबित नहीं कि सिगरेट पीने से तनाव दूर हो। डॉक्टर्स कहते हैं कि बल्कि सिगरेट पीने से दिल का खतरा बढ़ रहा है। लगातार सिगरेट पीने से दिल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

- Advertisement -

सिगरेट में निकोटिन होता है, जो दिल की धमनियों को संकुचित कर देता है, जिससे दिल में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है। जैसे-जैसे अब सिगरेट की मात्रा बढ़ाते जाते हैं आपके अंदर निकोटिन जाता रहता है। ये निकोटिन आपके दिल में खून का फ्लो है उसे कम कर देता है। इससे दिल में ब्लॉकेज का खतरा बढ़ जाता है। कई बार तो दिल की नसों में स्टंट तक डालना पड़ता है। सिगरेट की लत न सिर्फ आपके दिल पर असर डालती है बल्कि ये फेफड़ों को भी कमजोर करती है।

सिगरेट में कार्बन मोनोक्साइड होता है, जो दिल की धमनियों को नुकसान पहुंचा रहा है। सिगरेट में टार और अन्य रसायन भी होते हैं। जो हर रोज आपके दिल को कमजोर करने में लगे हुए हैं। आपके दिल की धमनियों को नुकसान पहुंचता है तो दिल भी एक दिन धड़कना बंद कर देता है। बहुत ज्यादा सिगरेट पीना आपके दिल को कमजोर कर रहा है। इसके साथ ही लोगों को दिल का मरीज बना रहा है। लोगों को समझ आता है कि सिगरेट पीने से वह अपने तनाव को कम कर रहे हैं, बल्कि ये उल्टा उनके दिल को कमजोर कर रहा है।

More articles

Latest article