28.1 C
Raipur
Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

High Heel पहनने का शौक हड्डियों को कर रहा कमजोर, अगर नहीं संभले तो पैदल चलना भी हो जाएगा दूभर

Must read

ऊंचे हील के जूते या सैंडल पहनने का ट्रेंड अब जोरों पर है। पिछले कुछ सालों में चाहे लड़कें हों या लड़कियां हाई हील जूते पहनने लगे हैं। इसकी कई सारी वजहें हो सकती हैं। हाई हील के जूते बाकी जूतों के मुकाबले काफी अट्रेक्टिंग होते हैं। वहीं दूसरी तरफ ये बाकी जूतों से बनावट के तौर पर थोड़े अलग लगते हैं। एक खास वजह यह भी है कि छोटे कद के लोग भी हाई हील के जूते इसलिए ज्यादा पहनना पसंद करते हैं ताकि उनकी हाइट थोड़ी ज्यादा लगे। लेकिन हाई हील के जूते नुकसान कितना कर रहे हैं।

- Advertisement -

इस बारे में कोई बात नहीं कर रहा। ये जूते आपको बहुत ज्यादा नुकसान में धकेल रहे हैं। बता दें कि कसे और ऊंची हील के जूते पहनने से ऐड़ी की हड्डियों के दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। हम आपको कुछ कारण बता रहे हैं जिनकी वजह से कसे और ऊंची हील के जूते पहनने से ऐड़ी की हड्डियों के दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं।

नई जेनरेशन में अब कुछ लोग हाई हील के जूते इसलिए भी पहनते हैं कि वह अपनी कम हाईट को थोड़ा और ज्यादा लंबा कर सके। जूतों के सहारे वे थोड़े लंंबे लगते हैं। वहीं दूसरी तरफ अपने दोस्तों के समूह में खुद को एक अलग अटैक्ट्रिव बनाने के पीछे भी ऊंचे और कसे जूते लोग पहनते हैं। बात चाहे शादी की हो या बर्थडे पाटी की या फिर कॉलेज जाने वाले युवा। ये सभी अब ऊंचे कसे जूते पहनने के शौकीन हो चले हैं।

डॉक्टर्स बताते हैं कि कसे जूते पहनने से पैरों की नसों पर दबाव बढ़ने लगता है। जिससे ऐड़ी की हड्डियों में दर्द शुरु हो जाता है। सबसे बड़ी बात है कि ऊंचे जूते में आपका पैर फ्लैट नहीं रहता। पैर में आपके खिंचाव शुरू हो जाता है। अगर यह समस्या बढ़ती जाती है तो आपके पैर की हड्डी मुड़ने लगती है। फिर यह दर्द आपका जिंदगी भर का साथी हो जाता है।

More articles

Latest article