Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG CRIME: ज्वेलरी दुकान में बड़ी सेंधमारी, 8 से 10 लाख के जेवर चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

October 4, 2026

BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट

October 4, 2026

सऊदी की सबसे बड़ी तेल कंपनी Aramco पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है असर

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, October 5
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

भारत ने वनडे में अपना सबसे बड़ा स्‍कोर बनाकर रिकॉर्ड्स बुक को दहलाया, मंधाना-रावल ने मचाया धमाल

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 15, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 275
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को रिकॉर्ड्स बुक को हिलाकर रख दिया। स्‍मृति मंधाना के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ अपने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्‍कोर बनाया। भारत ने तीसरे वनडे में 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 435 रन बनाए। बड़ी बात यह है कि भारत ने तीन दिन के भीतर ही अपने सबसे बड़े वनडे स्‍कोर के रिकॉर्ड को तोड़ा। इससे पहले भारत ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 370 रन बनाए थे। अच्‍छी बात यह है कि भारत महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में 400 या ज्‍यादा स्‍कोर बनाने वाला पहला एशियाई देश बन गया है।

  • 15 जनवरी 2025 – 435/5, भारत बनाम आयरलैंड, राजकोट
  • 12 जनवरी 2025 – 370/5, भारत बनाम आयरलैंड, राजकोट
  • 15 मई 2017 – 358/2, भारत बनाम आयरलैंड, पोचफ्स्‍ट्रूम
  • 24 दिसंबर 2024 – 358/5, भारत बनाम वेस्‍टइंडीज, वडोदरा
  • 21 सितंबर 2022 – 333/5, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, बेंगलुरु

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने राजकोट में तूफान खड़ा करते हुए 50 ओवर में 435/5 का स्‍कोर बनाया। इस तरह भारतीय महिला टीम ने देश की पुरुष टीम को सबसे बड़े वनडे स्‍कोर के मामले में पछाड़ दिया। भारतीय पुरुष टीम का वनडे इतिहास में सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 418/5 है, जो उसने 2011 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ इंदौर में बनाए थे।

भारतीय टीम को अपने वनडे इतिहास के सबसे बड़े स्‍कोर तक पहुंचाने में कप्‍तान स्‍मृति मंधाना (135) और युवा प्रतीका रावल (150) ने प्रमुख भूमिका निभाई। मंधाना-रावल ने 233 रन की साझेदारी करके भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। स्‍मृति मंधाना ने केवल 70 गेंदों में शतक जमाकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। मंधाना सबसे तेज शतक जड़ने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं।

बाएं हाथ की बैटर ने हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्‍होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 87 गेंदों में सैकड़ा पूरा किया था। वहीं, प्रतीका रावल ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जमाया। उन्‍होंने 129 गेंदों में 20 चौके और एक छक्‍के की मदद से 154 रन बनाए। रावल को मौजूदा सीरीज की खोज माना जा रहा है। बता दें कि स्‍मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने शतक जड़कर कई कीर्तिमान स्‍थापित किए। मंधाना वनडे में 10 शतक जमाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी। एक वनडे में 200 या ज्‍यादा रन की साझेदारी करने वाली चौथी भारतीय जोड़ी बनी।

  • मिताली राज और रेशमा गांधी, बनाम आयरलैंड, 1999
  • अंजुम चोपड़ा और जया शर्मा, बनाम पाकिस्‍तान, 2005
  • पूनम रउत और दीप्ति शर्मा बनाम आरयरलैंड, 2017
  • स्‍मृति मंधाना और प्रतीका रावल, बनाम आयरलैंड, आज
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Shubman Gill World Record: गिल का बड़ा कारनामा! बाबर आजम सहित कई बल्लेबाज पीछे, इस मामले में बने नंबर-1

October 4, 2026

डेब्यू मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज की जमकर धुनाई, अभिषेक-वैभव ने कूटा, नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

October 3, 2026

ODI World Cup 2027 में भारत का पूरा शेड्यूल जारी, ऑस्ट्रेलिया से होगी शुरुआत, पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत

October 2, 2026

IND vs PAK Cricket Final: भारत-पाकिस्तान की गोल्ड मेडल के लिए भिड़ंत, जानें कब और कितने बजे होगा मुकाबला

October 1, 2026

एशियन गेम्स में टीम इंडिया की बिना मैच खेले सेमीफाइनल में एंट्री, पाकिस्तान ने भी बनाई जगह

September 28, 2026

Asian Games 2026: भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

September 25, 2026
Editors Picks

CG CRIME: ज्वेलरी दुकान में बड़ी सेंधमारी, 8 से 10 लाख के जेवर चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

October 4, 2026

BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट

October 4, 2026

सऊदी की सबसे बड़ी तेल कंपनी Aramco पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है असर

October 4, 2026

Shubman Gill World Record: गिल का बड़ा कारनामा! बाबर आजम सहित कई बल्लेबाज पीछे, इस मामले में बने नंबर-1

October 4, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG CRIME: ज्वेलरी दुकान में बड़ी सेंधमारी, 8 से 10 लाख के जेवर चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

October 4, 2026

BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट

October 4, 2026

सऊदी की सबसे बड़ी तेल कंपनी Aramco पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है असर

October 4, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.