Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Rashifal 21 October 2026: नौकरी, कारोबार, प्रेम और धन के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन? जानें 12 राशियों का हाल

October 21, 2026

दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की दर्दनाक मौत

October 20, 2026

Khappar Yatra 2026: आधी रात तलवार लेकर निकलीं देवी, खप्पर यात्रा में शामिल हुए डिप्टी CM विजय शर्मा

October 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, October 21
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

PAK vs WI: नोमान अली ने हैट्रिक ले रचा इतिहास, 72 साल में पहली बार हुआ ऐसा

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 25, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 449
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के स्पिनर नोमान अली ने शनिवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुल्तान में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में हैट्रिक ले इतिहास रचा है। उन्होंने 12वें ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर तीन विकेट लिए। नोमान टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पाकिस्तान के पहले स्पिनर हैं।  उन्होंने पहले जस्टिन ग्रीव्स को आउट किया और अगली दो गेंदों पर टेविन इमलाच, केविन सिंक्लेयर को पवेलियन की राह दिखाई। पाकिस्तान की टीम 72 साल से टेस्ट मैच खेल रही है लेकिन अभी तक उसका कोई भी स्पिनर टेस्ट में हैट्रिक नहीं ले सका था। इस सूखे को नोमान ने खत्म कर दिया।

नोमान ने अपनी फिरकी से वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को बुरी तरह से फंसाया और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। उन्होंने अपनी इस हैट्रिक से वेस्टइंडीज का स्कोर 38 रनों पर सात विकेट कर दिया था। नोमान का अगला शिकार बने केमार रोच जो एलबीडब्ल्यू करार दिए गए। रोच के रूप में वेस्टइंडीज ने अपना नौंवा विकेट खोया। इसी के साथ नोमान उन विशेष खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं

जिन्होंने टेस्ट मैच में हैट्रिक ली। नोमान के अलावा पाकिस्तान के लिए ये काम वसीम अकरम, मोहम्मद समी और नसीम शाह ने किया है। ये सभी तेज गेंदबाज हैं। अकरम ने टेस्ट में दो बार हैट्रिक ली है। अकरम ने 1998-99 में लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ पहली हैट्रिक ली थी। इसी साल उन्होंने दूसरी हैट्रिक ली थी। साल 2001-02 में समी ने श्रीलंका के खिलाफ ही लाहौर में हैट्रिक ली थी।

नसीम शाह ने साल 2020 में बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में हैट्रिक जमाई थी और इसी के साथ वह पाकिस्तान के लिए टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बने थे। नोमान इस समय पाकिस्तान टीम का सितारा बने हुए हैं। उनकी और साजिद खान की जोड़ी ने पाकिस्तान में बल्लेबाजों का विकेट पर टिकना मुश्किल कर दिया है। दोनों ने पाकिस्तान को हाल ही में टेस्ट मैचों में जीत दिलाई। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज से ये दोनों लगातार विकेट पर विकेट लेते जा रहे हैं और रिकॉर्ड्स बनाकर नई इबारत लिख रहे हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Team India का अगला मुकाबला कब? न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 की तारीख जानें

October 19, 2026

IND vs ZIM 2nd T20: रायपुर में आज दूसरा T20 मुकाबला, टीम इंडिया के पास सीरीज पर कब्जा जमाने का मौका, स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा रच सकती हैं इतिहास

October 18, 2026

IND W vs ZIM W: रायपुर T20 में भारत की जीत, जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त; निकी प्रसाद-दीप्ति शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

October 17, 2026

IND vs NZ: भारत की वनडे टीम पर बड़ा अपडेट, न्यूजीलैंड दौरे के लिए इस दिन होगा स्क्वॉड का ऐलान; जानें तमाम डिटेल

October 15, 2026

Shubman Gill: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा को पछाड़कर जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड

October 13, 2026

T20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का धमाका, Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

October 12, 2026
Editors Picks

Rashifal 21 October 2026: नौकरी, कारोबार, प्रेम और धन के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन? जानें 12 राशियों का हाल

October 21, 2026

दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की दर्दनाक मौत

October 20, 2026

Khappar Yatra 2026: आधी रात तलवार लेकर निकलीं देवी, खप्पर यात्रा में शामिल हुए डिप्टी CM विजय शर्मा

October 20, 2026

Chhattisgarh: गुपचुप खाने से बिगड़ी 7 लोगों की तबीयत, 6 साल के बच्चे समेत पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती

October 20, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Rashifal 21 October 2026: नौकरी, कारोबार, प्रेम और धन के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन? जानें 12 राशियों का हाल

October 21, 2026

दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की दर्दनाक मौत

October 20, 2026

Khappar Yatra 2026: आधी रात तलवार लेकर निकलीं देवी, खप्पर यात्रा में शामिल हुए डिप्टी CM विजय शर्मा

October 20, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.