Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Harmanpreet Kaur quits captaincy: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

October 6, 2026

“मैं शहीद होकर मरना चाहता था”, FlyDubai के को-पायलट का बड़ा खुलासा, बताया क्या था पूरा प्लान

October 6, 2026

CG News: जंगल में छिपा था नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, जवानों ने AK-47 से BGL शेल तक किया बरामद

October 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, October 7
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

Weight Loss से लेकर शुगर कंट्रोल करने तक में मदद करता है पुदीना, जानें इसे डाइट में शामिल करने के फायदे

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 28, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 500
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

पुदीना, अपनी ताजगी भरी खुशबू और स्वाद के लिए जाना जाता है। इसका इस्तेमाल सूप, सलाद, चटनी, चाय, ड्रिंक्स, दही और यहां तक कि कॉकटेल और स्मूदी में भी किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुदीने की पत्तियां न केवल स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती हैं?

पुदीने की पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स, आयरन, फाइबर और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। ये पाचन को बेहतर बनाने, इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और तुरंत ताजगी देने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं पुदीने की पत्तियों से मिलने वाले हेल्थ बेनिफिट्स और इसके यूज के बारे में विस्तार से।

पाचन में सुधार

पुदीने में मौजूद मेन्थॉल पाचन तंत्र को शांत करता है और गैस, सूजन तथा अपच जैसी आम पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है। पुदीने की चाय या चटनी का सेवन पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मददगार होता है। इसके एंटीस्पस्मोडिक गुण आंतों की मांसपेशियों को आराम देते हैं और पेट फूलने की समस्या को कम करते हैं।

सांसों को रखे फ्रेश

पुदीने में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह में रहने वाले हानिकारक बैक्टीरिया को मारते हैं, जिससे मुंह की दुर्गंध दूर होती है। इसके लिए पुदीने की ताजी पत्तियों को चबाने या पुदीने से बने माउथवॉश का इस्तेमाल करने से मुंह की बदबू दूर होती है और ताजगी का एहसास होता है।

सर्दी और खांसी में राहत

पुदीना कफ को पतला करने और छाती में जमे कफ को बाहर निकालने में मदद करता है। इसकी ताजी पत्तियों को चबाने या इसकी पत्तियों से बनी चाय पीने से सर्दी, खांसी और जुकाम में आराम मिलता है। इसके तेल को भाप के साथ लेने से भी बंद नाक की समस्या से छुटकारा मिलता है।

इम्यून पावर बढ़ाए

पुदीने में विटामिन सी, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को अलग-अलग इन्फेक्शन्स से लड़ने में मदद करते हैं।

त्वचा की देखभाल

पुदीने में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासों, कील-मुहांसों और त्वचा की जलन को कम करते हैं। पुदीने से बने फेस पैक का नियमित रूप से उपयोग करने से त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है।

रिलैक्स करने में फायदेमंद

पुदीने की ताजगी देने वाली सुगंध तनाव और चिंता को कम करने में मदद करती है। इसे अरोमाथेरेपी में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है, जो मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाती है।

वजन घटाने में मददगार

पुदीने का सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे शरीर में कैलोरी तेजी से बर्न होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है। पुदीने का पानी पीने से भी वजन घटाने की प्रक्रिया को तेजी मिलती है।

डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद

पुदीने की पत्तियां ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती हैं, जिससे डायबिटीज रोगियों को लाभ होता है। पुदीने का नियमित सेवन इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है और रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर रखता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

स्ट्रोक के इन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज, समय पर पहचान बचा सकती है जान

October 6, 2026

Nestle Milk Powder पर लगा बैन, FSSAI ने स्वास्थ्य के लिए क्यों बताया खतरनाक? जानें पूरा मामला

October 5, 2026

बदलते मौसम में बुखार-शरीर दर्द को न करें नजरअंदाज, डेंगू का हो सकता है संकेत

October 4, 2026

Vitamin D की कमी सिर्फ हड्डियों के लिए नहीं, दिल के लिए भी खतरा! ICMR की रिसर्च में सामने आई अहम जानकारी

October 3, 2026

हमले के बीच हनुमान चालीसा पढ़ते रहे पायलट स्मित मच्छार, बोले- भगवान हनुमान ने दी हिम्मत; PM मोदी ने कहा- पूरे देश को आप पर गर्व

October 2, 2026

कैंसर का कारण सिर्फ तंबाकू-शराब नहीं, शरीर के ये 5 इन्फेक्शन भी बढ़ा सकते हैं खतरा

October 2, 2026
Editors Picks

Harmanpreet Kaur quits captaincy: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

October 6, 2026

“मैं शहीद होकर मरना चाहता था”, FlyDubai के को-पायलट का बड़ा खुलासा, बताया क्या था पूरा प्लान

October 6, 2026

CG News: जंगल में छिपा था नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, जवानों ने AK-47 से BGL शेल तक किया बरामद

October 6, 2026

नशे की लत ने बनाया चोर! निलंबित आरक्षक ने दो दोस्तों के साथ मिलकर घर से उड़ाए लाखों के जेवर

October 6, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Harmanpreet Kaur quits captaincy: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

October 6, 2026

“मैं शहीद होकर मरना चाहता था”, FlyDubai के को-पायलट का बड़ा खुलासा, बताया क्या था पूरा प्लान

October 6, 2026

CG News: जंगल में छिपा था नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, जवानों ने AK-47 से BGL शेल तक किया बरामद

October 6, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.