- Advertisement -

AIC Recruitment 2025: मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती, 20 फरवरी तक करें आवेदन

Must read

AIC Recruitment 2025: एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इ च्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जनवरी 2025 से 20 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट aicofindia.com पर विजिट करें या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।

- Advertisement -

पात्रता एवं योग्यता मानदंड:

🔹 शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों को संबंधित पद के अनुसार स्नातक/ इंजीनियरिंग (BE/B.Tech)/ पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
🔹 आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
🔹 आयु में छूट: आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।
🔹 आयु गणना: 1 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले aicofindia.com वेबसाइट पर जाएं।
“Recruitment 2025” सेक्शन में जाकर मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

More articles

Latest article