30.1 C
Raipur
Monday, February 3, 2025

Ravi Pradosh Vrat पर राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक

Must read

Pradosh Vrat 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार 09 फरवरी को प्रदोष व्रत है। यह पर्व प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त प्रदोष व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

शिव पुराण में वर्णित है कि देवों के देव महादेव महज जलाभिषेक से प्रसन्न हो जाते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। महादेव की कृपा से हर मुश्किल आसान हो जाती है। इसके अलावा, जीवन में आने वाली बलाएं टल जाती हैं। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें। 

राशि अनुसार अभिषेक

  • मेष राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत पर गंगाजल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • वृषभ राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के शुभ अवसर पर गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • मिथुन राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के शुभ अवसर पर गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • कर्क राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए गंगाजल में सफेद तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • सिंह राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के दिन गंगाजल में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • कन्या राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत पर गन्ने के रस से शिव का अभिषेक करें।
  • तुला राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के दिन शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • धनु राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के दिन गंगाजल में दूध मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
  • मकर राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन गंगाजल में उड़द की दाल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • कुंभ राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • मीन राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के दिन गाय के कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article