Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा आदेश, सभी 33 जिला कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर, 31 दिसंबर तक NSA लागू

September 23, 2026

CG Crime News: जमीन बंटवारे को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, 85 वर्षीय चाचा की हत्या के बाद भतीजा फरार

September 23, 2026

CG Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल शुरू, 30 बंदियों को मिलेगा नई जिंदगी की ओर बढ़ने का मौका

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, September 23
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

नवा रायपुर प्रीमियर लीग के विजेताओं को भव्य समारोह में सम्मानित किया गया

The Janta NewsBy The Janta NewsFebruary 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
WhatsApp Image 2025 02 06 at 18.59.45 aafc4fb8
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

प्रदेश की तरक्की में शासकीय सेवकों का महत्वपूर्ण योगदान – सोनमणि बोरा

नवा रायपुर :: 06 फरवरी – एनपीएल : विभागाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ एवं शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में नवा रायपुर में नवा रायपुर प्रीमियर लीग के अंतर्गत बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।उक्त आयोजन में संचालनालय, मंत्रालय, निगम, बोर्ड और आयोग में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
नवा रायपुर प्रीमियर लीग के आयोजकों ने इंद्रावती भवन स्थित ऑडिटोरियम में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कर विजेताओं का सम्मान किया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सोनमणि बोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद अन्य राज्यों की तुलना में काफी प्रगति की है। प्रदेश के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के अथक परिश्रम के कारण ही आज देश में विकास के क्रम में प्रदेश का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। उन्होंने कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा आयोजित नवा रायपुर प्रीमियर लीग की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आयोजकों की सराहना की।

मुख्य अतिथि ने इंद्रावती भवन में जिम और लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए शासन स्तर पर पूरी ताकत से प्रयास करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने एनपीएल आयोजन के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रदेश के कर्मचारियों को मानसिक तनाव से निजात दिलाने के लिए इस तरह के आयोजन प्रदेश के सभी जिलों में फेडरेशन के माध्यम से कराने की घोषणा भी की।

प्रदेश की तरक्की में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने विभागों में सीमित संसाधनों के बावजूद दिन-रात परिश्रम करते हुए छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।विशेष अतिथि जय कुमार साहू ने विगत 10 वर्षों से किए जा रहे आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नवा रायपुर स्थित विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को उनकी प्रतिभा निखारने के लिए एक मंच प्रदान करना तथा उनके मानसिक एवं शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि हेतु उन्हें सहभागी बनना है। मुख्य अतिथि सोनमणि बोरा ने नवा रायपुर प्रीमियर लीग के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) के विजेता वन विभाग एवं उपविजेता जीएसटी विभाग के खिलाड़ियों को एनपीएल ट्रॉफी प्रदान की।

क्रिकेट प्रतियोगिता (महिला वर्ग) में विजेता आर्थिक एवं सांख्यिकीय विभाग और उपविजेता आदिम जाति कल्याण विभाग की खिलाड़ियों को एनपीएल ट्रॉफी प्रदान की गई।समारोह में पुरुष सिंगल बैडमिंटन के विजेता पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अतुल चंद्राकर और उपविजेता मंत्रालय के हरीश देवांगन को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।पुरुष डबल्स फाइनल में विजेता सदानंद दिल्लीवार और हेमंत नायक, तथा उपविजेता स्वराज साहू और विकास को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इसी तरह, महिला सिंगल बैडमिंटन में विजेता ऊर्जा विभाग की भावना देशमुख और उपविजेता मंत्रालय (एनआईसी) की योगिता साहू को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं नवा रायपुर प्रीमियर लीग के सह संयोजक संतोष कुमार वर्मा ने संचालन किया। सहयोगी के रूप में श्रीमती सोनाली तिड़के एवं श्रीमती जगदीप बजाज उपस्थित रही। छत्तीसगढ़ अपाक्स के प्रांत अध्यक्ष सत्येंद्र देवांगन ने आभार प्रदर्शन करते हुए आगामी आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।

सम्मान समारोह के दौरान दिलदार मरावी, नंदलाल चौधरी, रामसागर कौशले, अविनाश तिवारी, पी एल सहारा, आर एस भोई,जितेंद्र गुप्ता, पूषण साहू,बैडमिंटन प्रभारी टाकेश कुमार,अनिल मालेकर, श्रुति, युवराज,श्रीमती शिल्पा साहू सहित भारी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

NEET विवाद: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के भारी विरोध के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा

July 25, 2026

Modi Cabinet Paper Leak Bill: अब पेपर लीक करना पड़ेगा भारी! मोदी कैबिनेट ने दी संशोधन बिल को मंजूरी, 10 साल जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माना

July 24, 2026

बड़ी खबर : रेत तस्करी के विवाद में खौफनाक वारदात… भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को फॉर्च्यूनर कार समेत जिंदा जलाया, मौके पर ही मौत

June 17, 2026

Delhi Fire Breaking: दिल्ली के बहुमंजिला होटल में भीषण आग, 21 की मौत, कई विदेशी पर्यटक भी शामिल

June 3, 2026

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत! प्रदेश में लागू हो सकता है Work From Home सिस्टम

May 15, 2026

NEET UG 2026 cancelled : नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद क्या होगा? दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा या नहीं, यहां जानें हर अपडेट

May 12, 2026
Editors Picks

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा आदेश, सभी 33 जिला कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर, 31 दिसंबर तक NSA लागू

September 23, 2026

CG Crime News: जमीन बंटवारे को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, 85 वर्षीय चाचा की हत्या के बाद भतीजा फरार

September 23, 2026

CG Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल शुरू, 30 बंदियों को मिलेगा नई जिंदगी की ओर बढ़ने का मौका

September 23, 2026

CG Crime: पार्सल के नाम पर आया कॉल, फिर हैक हो गया विधायक का फोन; WhatsApp से मांगे जा रहे 76 हजार रुपये

September 23, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा आदेश, सभी 33 जिला कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर, 31 दिसंबर तक NSA लागू

September 23, 2026

CG Crime News: जमीन बंटवारे को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, 85 वर्षीय चाचा की हत्या के बाद भतीजा फरार

September 23, 2026

CG Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल शुरू, 30 बंदियों को मिलेगा नई जिंदगी की ओर बढ़ने का मौका

September 23, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.