28.1 C
Raipur
Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

एक जगह मिलेंगे कई OTT App, सिर्फ देने हैं इतने रुपये, लॉन्च हुआ Dor Play

Must read

अपनी मनपसंद मूवी, शो या वेबसीरीज देखने के लिए अलग-अलग ओटीटी ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। जिसमें पैसे भी बहुत खर्च होते हैं, कंपनी एक ऐसा ओटीटी ऐप लेकर आई है, जिसमें 20 से अधिक ओटीटी ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलता है। वह भी एक रिचार्ज में। Streambox Media ने Dor Play ऐप लॉन्च किया है। जिसमें 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप और 300 से अधिक टीवी चैनल्स देख सकते हैं। यह भारत की पहली सब्सक्रिप्शन बेस्ड टेलीविजन सर्विस है।

- Advertisement -

मोबाइल ओनली सर्विस में मिलने वाले OTT ऐप

डिज्नी+ हॉटस्टार, जी5, सोनी लिव, Lionsgate Play, Sun Nxt, Aha, Discovery+, Fancode, ETV Win, Chaupal, Dollywood Play, Nammaflix, ShemarooMe, Stage, Sun NXT, TravelXP, Raj TV, VR OTT, Playflix, OTT Plus और DistroTV प्लेटफॉर्म। सीमलैस एक्सपीरियंस के साथ 300+ टीवी चैनल।

ट्रेंडिंग और अपकमिंग सेक्शन

यह ऐप यूजर्स को अपने मनपसंद कंटेंट को एक सर्च में खोजने की परमिशन देता है। इसे सिंपलिसिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी के अनुसार, ऐप का इंटरफेस दूसरे ओटीटी ऐप की तरह मुश्किल नहीं है। ऐप में ट्रेंडिंग और अपकमिंग सेक्शन है। जिसमें एंटरटेनमेंट से जुड़े अपडेट मिलते रहते हैं।

मूड-बेस्ड फिल्टर भी मिलेंगे

इसके अलावा इसमें मूड-बेस्ड फिल्टर भी दिए गए हैं। जैसा आप फील कर रहे हैं, वैसा ही कंटेंट उस फिल्टर में मिलता है। साथ ही आप अपने पसंदीदा स्टार और जेनर्स को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

कितनी है कीमत?

Dor Play का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए 399 रुपये खर्च करने होंगे। इसमें 3 महीने की वैलिडिटी मिलती है। फ्लिपकार्ट के जरिये इसका सब्सक्रिप्शन खरीदा जा सकता है। ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से इंस्टॉल कर सकते हैं। मेंबरशिप को एक्टिव करने के लिए यूजर्स को एक यूनीक कोड रिसीव होगा। जिसे मोबाइल नंबर के साथ ऐप पर डालना होगा। यह ऐप ऐसे लोगों के लिए बेस्ट है, जिन्हें कई ओटीटी ऐप का सब्सक्रिप्शन चाहिए होता है, लेकिन ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करना चाहते हैं। इसमें एक ही जगह कई ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिल जाता है।

More articles

Latest article