Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राजस्थान शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शहीद व सैनिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

May 3, 2026

Bilaspur Airport Flights: बिलासपुर से दिल्ली के लिए शाम की नई फ्लाइट शुरू, पहले दिन ही 80% सीटें बुक, टिकट की कीमतों ने उड़ाए होश

May 3, 2026

Passenger Jumps Out of Moving Flight: चेन्नई एयरपोर्ट पर चलती फ्लाइट से इमरजेंसी गेट खोल कूदा यात्री, मची अफरा-तफरी…हिरासत में पैसेंजर

May 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, May 4
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

Aaj Ka Rashifal 24 February 2025: महाशिवरात्रि से पहले इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, जानें आपके भाग्य में क्या है? पढ़ें आज का राशिफल

The Janta NewsBy The Janta NewsFebruary 24, 2025No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

24 February 2025 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 5 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा।  साथ ही आज शाम 6 बजकर 59 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे, आपको काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज किसी भी व्यक्ति के लिए प्रतिशोध की भावना न रखें। जैसी आपकी सोच रहेगी, वैसे ही अनुभव मिलेंगे। आज आपको जिद से बचना होगा। आज व्यापार की शुरुआत मित्रों के साथ मिलकर हो सकती है। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आज सभी जरूरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारियां दी हुई हैं उसे आप आसानी से निभा लेंगे। इस राशि के जो लोग फर्नीचर का व्यापार कर रहे है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। एक्सरसाइज की रूटीन अपनाएं, आपको लाभ जरूर मिलेगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 4

मिथुन राशि 

कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में आज आपको शांत मन से सोचने की जरूरत है, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आज भाई अपने काम में आपकी मदद मांगेंगे। समाज में आज आप अपने बढ़िया कार्यों के कारण पहचाने जाएंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहें छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण थोड़ी उलझने हो सकती, लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियों में शानदार सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 8

कर्क राशि 

आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे, जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा। कुछ विरोधी आपके काम में समस्याएं डालने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति आपको अपना स्वभाव सुधारना होगा। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना अच्छा रहेगा। आज दूसरों के विचारों का असर आप के निर्णय पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। काफी समय से चल रहे किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि 

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है, इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको पैसों की जरूरत पड़ सकती है। आज आपको बेवजह की उलझने लेने से बचने की जरूरत है। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोग आज अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखेंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 8

कन्या राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज व्यापार की गति थोड़ी धीमी होने से उलझन होगी, लेकिन बाद में अच्छा लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आप आज किसी से अपने मन की बातों को शेयर करेंगे और वह आपकी बातों को अहमियत देगा। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। बच्चों के जरुरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 3

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। पैसों का उपयोग सही तरीके से करेंगे। जीवन में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करेंगे। आज किसी कामों को सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे। इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपको समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करें और किसे बाद में। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स को कुछ अच्छा सीखने का मौका मिलेगा। आज आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच करेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ पुरानी बाते याद करते हुए समय बिताएंगे। आज आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, जल्द ही आपको परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आप तोल मोलकर बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी योजनाएं बनाएंगे, जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। पारिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। पिता से आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात करके समय बिताएंगे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 7

कुंभ राशि

आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते है वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगे। लवमेट आज साथ में समय बिताएंगे। रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जाएंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा। जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा।

  • शुभ रंग- मैरुन
  • शुभ अंक- 1

मीन राशि 

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिए आपको ओवर टाइम करना पड़ेगा। रुपए- पैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो नुकसान से बच जाएंगे। टूर-एंड-ट्रेवल्स संबंधी कार्यों में अच्छा लाभ होगा। आज आपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकती हैं। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर होगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत—सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,450 के पार

April 21, 2026

‘परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण में देरी क्यों?’ जयराम रमेश ने सोनिया-राहुल के पत्र का किया जिक्र

April 21, 2026

डिजिटल अरेस्ट मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- शिक्षित लोग भी बन रहे शिकार

April 20, 2026

Android यूजर्स सावधान! ये खतरनाक मैलवेयर आपके फोन पर कर सकता है पूरा कंट्रोल

April 1, 2026

Election Schedule Row: प्रियंका गांधी ने चुनाव कार्यक्रम पर उठाए सवाल, बोलीं- क्या BJP की सुविधा देखकर तय हुई मतदान की तारीख?

March 16, 2026

Fans Celebration: भारत की ऐतिहासिक जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे फैंस; हर ओर दिखा जीत का उत्साह

March 9, 2026
Editors Picks

राजस्थान शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शहीद व सैनिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

May 3, 2026

Bilaspur Airport Flights: बिलासपुर से दिल्ली के लिए शाम की नई फ्लाइट शुरू, पहले दिन ही 80% सीटें बुक, टिकट की कीमतों ने उड़ाए होश

May 3, 2026

Passenger Jumps Out of Moving Flight: चेन्नई एयरपोर्ट पर चलती फ्लाइट से इमरजेंसी गेट खोल कूदा यात्री, मची अफरा-तफरी…हिरासत में पैसेंजर

May 3, 2026

Delhi Vivek Vihar Fire: दिल्ली के विवेक विहार में भीषण आग का तांडव, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल

May 3, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

राजस्थान शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शहीद व सैनिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

May 3, 2026

Bilaspur Airport Flights: बिलासपुर से दिल्ली के लिए शाम की नई फ्लाइट शुरू, पहले दिन ही 80% सीटें बुक, टिकट की कीमतों ने उड़ाए होश

May 3, 2026

Passenger Jumps Out of Moving Flight: चेन्नई एयरपोर्ट पर चलती फ्लाइट से इमरजेंसी गेट खोल कूदा यात्री, मची अफरा-तफरी…हिरासत में पैसेंजर

May 3, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.