Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की दर्दनाक मौत

October 20, 2026

Khappar Yatra 2026: आधी रात तलवार लेकर निकलीं देवी, खप्पर यात्रा में शामिल हुए डिप्टी CM विजय शर्मा

October 20, 2026

Chhattisgarh: गुपचुप खाने से बिगड़ी 7 लोगों की तबीयत, 6 साल के बच्चे समेत पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती

October 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, October 20
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » entertainment
entertainment

Dil Toh Pagal Hai Re-Release: ‘सनम तेरी कसम’ को टक्कर देने आ गए शाह रुख खान! इस दिन री-रिलीज होगी क्लासिक मूवी

The Janta NewsBy The Janta NewsFebruary 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 443
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम ने मूल रिलीज के 9 साल बाद धमाल मचा दिया है। हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर फिल्म ने 2016 में 9 करोड़ की कमाई की थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि, दोबारा मौका मिलने के बाद फिल्म ने कलेक्शन के सभी समीकरण बदल दिए। अब शाह रुख की एक क्लासिक फिल्म को सिनेमाघरों में री-रिलीज किया जा रहा है।

रोमांस के बादशाह शाह रुख खान की ज्यादातर फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। पठान और जवान जैसी फिल्मों से साल 2023 में उन्होंने कलेक्शन के कई बड़े रिकॉर्ड स्थापित किए थे। अब लग रहा है कि किंग खान री-रिलीज हुई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी भी कर चुके हैं।

शाह रुख की ‘दिल तो पागल है’ होगी री-रिलीज

शाह रुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर एक बार फिर से रोमांस का जादू बड़े पर्दे पर बिखेरते नजर आएंगे। उनकी क्लासिक फिल्म ‘दिल तो पागल है’ को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। रोमांस के उस शानदार दौर को एक बार फिर से जीने का मौका सिनेमा लवर्स को मिलेगा। लोगों की इस पसंदीदा फिल्म को फरवरी के अंतिम दिनों में ही री-रिलीज किया जाएगा।

इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मेकर्स ने दिल तो पागल है की री-रिलीज की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही, उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। साल 1997 में रिलीज हुई इस सुपरहिट फिल्म को 28 फरवरी के दिन फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यशराज फिल्म्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसका पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया, ‘प्यार रोमांस और लव का दौर फिर लौट रहा है। 28 फरवरी से ‘दिल तो पागल है’ को सिनेमाघरों में देखें।

इन दिनों हर्षवर्धन राणे स्टारर सनम तेरी कसम फिल्म का जादू बखूबी देखने को मिल रहा है, लेकिन अब उनकी मूवी को टक्कर देने खुद बॉलीवुड के रोमांस किंग शाह रुख बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। फिल्म के सिनेमाघरों में लौटने के बाद देखना दिलचस्प होगा कि यह बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर पाती है।

फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं फैंस

दिल तो पागल है फिल्म की री-रिलीज डेट सामने आने के बाद से ही शाह रुख के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए हैं। एक ने लिखा, ‘ये मेरी फेवरेट मूवी है।’ दूसरे ने कहा, ‘इसके लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता हूं।’ इतना ही नहीं, एक यूजर ने तो इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की पहचान ही बता दिया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा कड़ी, एक्टर के घर पर भी हो चुका है हमला

October 20, 2026

Tiger Shroff Firing Incident: टाइगर पर फायरिंग कर बाइक छोड़ ट्रेन से फरार हुए हमलावर, CCTV में कैद हुई तस्वीरें; अब तक क्या-क्या खुलासा?

October 19, 2026

Rakhi Sawant: 16 साल पुराना केस फिर चर्चा में, राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी; सदमे में हुई थी युवक की मौत

October 19, 2026

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की नई झलक ने बढ़ाया उत्साह, सीता की तलवारबाजी से रावण के शिव तांडव तक दिखेगा भव्य अंदाज

October 18, 2026

Bigg Boss: एकता कपूर का ऑफर ठुकराने के आरोपों पर काजी तौकीर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं सिर्फ 20 साल का था’

October 17, 2026

मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदला नाम, ‘गजब रात’ का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट पुलिसवाले के किरदार में छाए एक्टर

October 16, 2026
Editors Picks

दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की दर्दनाक मौत

October 20, 2026

Khappar Yatra 2026: आधी रात तलवार लेकर निकलीं देवी, खप्पर यात्रा में शामिल हुए डिप्टी CM विजय शर्मा

October 20, 2026

Chhattisgarh: गुपचुप खाने से बिगड़ी 7 लोगों की तबीयत, 6 साल के बच्चे समेत पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती

October 20, 2026

CG Government Holiday: छत्तीसगढ़ में अग्रसेन जयंती पर मिलेगी सरकारी छुट्टी, CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान

October 20, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की दर्दनाक मौत

October 20, 2026

Khappar Yatra 2026: आधी रात तलवार लेकर निकलीं देवी, खप्पर यात्रा में शामिल हुए डिप्टी CM विजय शर्मा

October 20, 2026

Chhattisgarh: गुपचुप खाने से बिगड़ी 7 लोगों की तबीयत, 6 साल के बच्चे समेत पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती

October 20, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.