30.1 C
Raipur
Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बनीं साक्षी

Must read

खजुराहो।’ स्थित बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह महोत्सव हो रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंच गई हैं। बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को हनुमान यंत्र भेंट किया।

- Advertisement -

राष्ट्रपति एयरफोर्स के विमान से खजुराहो एयरपोर्ट पर आईं। यहां से हेलिकॉप्टर से बागेश्वर धाम पहुंचीं। उन्होंने बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचीं। धाम में वे करीब चार घंटे रुकेंगी। यहां से दोपहर 3:10 बजे वडोदरा के लिए रवाना हो जाएंगी।

समारोह में गायक सोनू निगम, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा, आरपी सिंह और अभिनेता पुनीत वशिष्ठ भी मौजूद रहेंगे। WWE पहलवान द ग्रेट खली पहले ही बागेश्वर धाम पहुंच गए हैं।

More articles

Latest article