22.1 C
Raipur
Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

रायपुर-दुर्ग संभाग में गर्मी का कहर, राजनांदगांव सबसे गर्म; तापमान 40° के पार जाने के आसार

Must read

रायपुर : छत्तीसगढ़ में गर्मी असर दिखाने लगी है। रायपुर और दुर्ग संभाग में सबसे अधिक पारा बढ़ा है। मंगलवार को राजनांदगांव में तापमान 38 डिग्री के पार हो गया। वहीं रायपुर और बिलासपुर में पारा 37 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक पारे में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।

- Advertisement -

मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर से ठंडी हवा का आना बंद गया है, जिससे गर्मी बढ़ी है। रायपुर, दुर्ग और आस-पास के जिलों में आज और कल अधिकतम तापमान 38 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

रायपुर में 39 डिग्री पहुंच सकता है पारा

आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। मंगलवार को रायपुर में दिन का पारा 37.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री पहुंच गया है। ये सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है।

बिलासपुर में भी पारा 37 डिग्री पार

यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल से 1.3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में दिन का पारा 34.8 डिग्री रहा जो औसत से 1 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 19.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम था।

सरगुजा में दिन-रात का तापमान सामान्य से कम

संभाग के जिलों में भी दिन और रात का तापमान सामान्य से कम रहा। मंगलवार को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 2.5 डिग्री कम था। वहीं अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम था।

जगदलपुर में पारा 36 डिग्री के पार

मंगलवार को यहां दिन-रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री रहा जो औसत से 0.6 डिग्री ज्यादा था। वही न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल टेंपरेचर से 1.4 डिग्री अधिक था।

 

 

More articles

Latest article