26.1 C
Raipur
Tuesday, September 16, 2025

संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई शुरू, ASI की निगरानी में 10 मजदूर काम पर लगे

Must read

संभल : संभल की जामा मस्जिद में रविवार को रंगाई-पुताई का काम शुरू हुआ। ASI की निगरानी में सुबह 9 बजे 10 मजदूरों को लगाया गया। पहले मस्जिद की बाहरी दीवारों की साफ-सफाई हुई, फिर रंगाई शुरू हुई।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) टीम के साथ मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। ASI की टीम दिल्ली से भिजवाई गई लाइट-झालर भी लेकर पहुंची। इसे पुताई के बाद लगवाया जाएगा। ठेकेदार ने कहा कि मस्जिद की पेंटिंग में करीब 10 दिन लगेंगे।

मोदी का बड़ा बयान: मेरी ताकत मेरे नाम में नहीं, 140 करोड़ भारतीयों में है

इधर, नाथ संप्रदाय के महंत बालयोगी दीनानाथ ने मस्जिद को भगवा रंग से रंगने की मांग की। उन्होंने इसके लिए DM को लेटर भी लिखा है।

जबकि मस्जिद कमेटी के वकील ने कहा कि रंगाई-पुताई के लिए पहले की तरह हरे, सफेद और गोल्डन रंग का ही इस्तेमाल होगा। मस्जिद के सदर जफर अली के मुताबिक, मस्जिद का रंग पहले जैसा ही रहेगा। कलर नहीं बदलेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article