Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

September 8, 2026

Delhi Building Collapse Update: सत्या निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन, 10 सितंबर तक दिल्ली की सभी इमारतों की होगी जांच

September 8, 2026

CG News: छात्राओं ने स्कूल से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, इन मांगों को लेकर उठाई आवाज

September 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, September 9
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » TECH
TECH

Realme के दो नए स्मार्टफोन हुए भारत में लॉन्च, पावरफुल प्रोसेसर से हैं लैस; शुरुआती कीमत 16,999 रुपये

The Janta NewsBy The Janta NewsMarch 19, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 343
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। Realme P3 Ultra 5G और Realme P3 5G को भारत में बुधवार को लॉन्च किया गया। Ultra मॉडल में MediaTek Dimensity 8350 Ultra प्रोसेसर है, जबकि बेस वेरिएंट में Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन्स में 6,000mAh बैटरी है, जिसमें अल्ट्रा वेरिएंट 80W AI बायपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। Realme P3 Ultra का रियर पैनल स्टारलाइट इंक प्रोसेस के साथ ग्लो-इन-द-डार्क फीचर से लैस है। दोनों हैंडसेट्स की अर्ली बर्ड सेल आज से ही शुरू होगी।

Realme P3 Ultra 5G और Realme P3 5G की कीमत और उपलब्धता

Realme P3 Ultra 5G की कीमत भारत में 26,999 रुपये से शुरू होती है। ये कीमत 8GB + 128GB ऑप्शन के लिए है। वहीं, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 27,999 रुपये और 29,999 रुपये है। ये फोन Neptune Blue और Orion Red कलर ऑप्शन्स में वीगन लेदर फिनिश के साथ और ग्लो-इन-द-डार्क लूनर डिजाइन में उपलब्ध है।
बेस वेरिएंट को 22,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है, जिसमें 3,000 रुपये तक के बैंक ऑफर और 1,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है। इसकी सेल 25 मार्च को दोपहर 12 बजे IST से शुरू होगी और प्री-बुकिंग 19 मार्च को दोपहर 2 बजे IST से शुरू होगी।

दूसरी ओर, Realme P3 5G की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है। ये कीमत 6GB + 128GB कॉन्फिगरेशन के लिए है। वहीं, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वर्जन्स की कीमत क्रमशः 17,999 रुपये और 19,999 रुपये रखी गई है। ये Comet Grey, Nebula Pink और Space Silver शेड्स में उपलब्ध है।

ग्राहक Realme P3 5G को 2,000 रुपये के बैंक ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। इसकी पहली सेल 26 मार्च को दोपहर 12 बजे IST से शुरू होगी, और ये 19 मार्च को शाम 6 बजे से 10 बजे IST तक अर्ली बर्ड सेल के लिए उपलब्ध होगा। दोनों फोन Flipkart, रियलमी इंडिया ई-स्टोर और अन्य रिटेल स्टोर्स के जरिए देश में खरीदे जा सकेंगे।

Realme P3 Ultra 5G और Realme P3 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Realme P3 Ultra 5G में 6.83-इंच की 1.5K क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन है, जो 2,500Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। इसमें MediaTek Dimensity 8350 Ultra चिपसेट है, जिसे 12GB तक LPDDR5x रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

वहीं, Realme P3 5G में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,000nits पीक ब्राइटनेस, 1,500nits टच सैंपलिंग रेट और ProXDR सपोर्ट शामिल है। ये Snapdragon 6 Gen 4 5G चिपसेट से पावर लेता है, जिसे 8GB तक रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। दोनों फोन Android 15 पर बेस्ड रियलमी UI 6.0 स्किन के साथ आते हैं।

फोटोग्राफी के लिए, Realme P3 Ultra 5G में 50-मेगापिक्सल का Sony IMX896 प्राइमरी रियर सेंसर है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर है। Realme P3 5G में भी 50-मेगापिक्सल का मेन रियर सेंसर है, साथ में 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। दोनों फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Realme P3 5G और P3 Ultra 5G में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 6,050mm² का एयरोस्पेस-ग्रेड VC कूलिंग सिस्टम है और ये BGMI में 90fps को सपोर्ट करते हैं। इनमें AI-बेस्ड GT Boost गेमिंग फीचर्स जैसे AI Motion Control और AI Ultra Touch Control शामिल हैं।

दोनों फोन में 6,000mAh की बैटरी है। बेस वर्जन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि अल्ट्रा ऑप्शन 80W AI बायपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। Realme P3 5G में IP69 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग है, जबकि P3 Ultra 5G IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स को सपोर्ट करता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

ऑनलाइन फ्रॉड में कट गए पैसे? घर बैठे ऐसे वापस पाएं अपनी रकम, जानें पूरा तरीका

September 8, 2026

AI फोन खरीदा है? ये 10 स्मार्ट फीचर्स जरूर आजमाएं, आसान हो जाएंगे कई काम

September 7, 2026

अब मौसम का सटीक पूर्वानुमान बताएगा Google AI, बारिश से लेकर हवा की स्पीड तक मिलेगी जानकारी

September 6, 2026

50 हजार का Toothbrush! ब्रश करते हुए फोन पर देखें मुंह के अंदर का पूरा नजारा, Dyson ने किया लॉन्च

September 5, 2026

कार या बस में सफर के दौरान आती है उल्टी? Google का ये फीचर करेगा परेशानी दूर

September 4, 2026

Jio, Airtel या Vi: आपके एरिया में किसका 5G नेटवर्क है सबसे बेहतर? ऐसे करें चेक

September 3, 2026
Editors Picks

IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

September 8, 2026

Delhi Building Collapse Update: सत्या निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन, 10 सितंबर तक दिल्ली की सभी इमारतों की होगी जांच

September 8, 2026

CG News: छात्राओं ने स्कूल से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, इन मांगों को लेकर उठाई आवाज

September 8, 2026

Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

September 8, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

September 8, 2026

Delhi Building Collapse Update: सत्या निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन, 10 सितंबर तक दिल्ली की सभी इमारतों की होगी जांच

September 8, 2026

CG News: छात्राओं ने स्कूल से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, इन मांगों को लेकर उठाई आवाज

September 8, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.