- Advertisement -

आगामी खरीफ फसल के लिए मिलता रहेगा सस्ता फर्टिलाइजर, 37 हजार करोड़ की सब्सिडी को हरी झंडी

Must read

नई दिल्ली। आगामी खरीफ फसल के लिए भी किसानों को सस्ता उर्वरक मिलता रहेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फास्फेटिक और पोटासिक (पीएंडके) उर्वरकों पर खरीफ सीजन के लिए 37,216 करोड़ रुपये की सबसिडी पर मुहर लगा दी। इससे उर्वरकों और अन्य तत्वों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही कीमतों का किसानों पर असर नहीं होगा।

- Advertisement -

CBI का बड़ा एक्शन: पूर्व CM बघेल के OSD आशीष वर्मा के घर फिर छापा, 4 अधिकारियों की टीम जुटी जांच में

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार एनपीकेएस ग्रेड सहित पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी खरीफ सीजन 2025 के लिए अनुमोदित दरों के आधार पर प्रदान की जाएगी ताकि किसानों को सस्ती कीमतों पर इन उर्वरकों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

सरकार पीएंडके उर्वरकों के 28 ग्रेड उपलब्ध करा रही

दरअसल सरकार उर्वरक निर्माताओं/आयातकों के जरिए किसानों को सब्सिडी वाले मूल्यों पर पीएंडके उर्वरकों के 28 ग्रेड उपलब्ध करा रही है।

More articles

Latest article